ग्रीष्म ऋतु-2026 के दौरान अतिरिक्त विशेष गाड़ियों का संचालन
यात्रियों के लिए खुश खबर!!! ग्रीष्म ऋतु-2026 के दौरान निम्नलिखित अतिरिक्त विशेष गाडियां चलाने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसा है:
1) गाड़ी सं.01019/01020 मुंबई सीएसएमटी - मडगांव जं. - मुंबई सीएसएमटी स्पेशल (साप्ताहिक):
गाड़ी सं.01019 मुंबई सीएसएमटी - मडगांव जं. विशेष (साप्ताहिक) दिनांक 05/04/2026 से 07/06/2026 तक प्रत्येक रविवार 00:55 बजे मुंबई सीएसएमटी से प्रस्थान करेगी और उसी दिन 15:15 बजे गाड़ी मडगांव जंक्शन पहुंचेगी।
गाड़ी सं.01020 मडगांव जंक्शन - मुंबई सीएसएमटी विशेष (साप्ताहिक) दिनांक 05/04/2026 से 07/06/2026 तक प्रत्येक रविवार 16:00 बजे मडगांव जंक्शन से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 03:50 बजे मुंबई सीएसएमटी पहुंचेगी।
गाड़ी दादर, ठाणे, पनवेल, पेण, रोहा, माणगांव, वीर, खेड़, चिपलूण, सावर्डा, आरवली रोड, संगमेश्वर रोड, रत्नागिरी, आडवली, विलवडे, राजापुर रोड, वैभववाड़ी रोड, कणकवली, सिंधुदुर्ग, कुडाल, सावंतवाड़ी रोड, थिविम और करमाली स्टेशनों पर रुकेगी।
संरचना: कुल 22 डिब्बे = द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित - 01 डिब्बा, तृतीय श्रेणी वातानुकूलित - 06 डिब्बे, शयनयान - 09 डिब्बे, जनरल - 04 डिब्बे, एसएलआर - 02.
गाड़ी सं.01020 के लिए बुकिंग 01/04/2026 से सभी यात्री आरक्षण प्रणाली (पीआरएस), इंटरनेट और आईआरसीटीसी वेबसाइट पर शुरू होगी।
उपरोक्त गाड़ी के विस्तृत ठहराव और समय के लिए कृपया देखें www.enquiry.indianrail.gov.in.
उपरोक्त गाड़ी के विस्तृत ठहराव और समय के लिए कृपया देखें .
प्ले स्टोर:
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.konkanrailway.krclapp&hl=en_IN
ऐप स्टोर: https://apps.apple.com/in/app/kr-mirror/id6752926193
यात्री कृपया इन सेवाओं का लाभ उठाएं।