होली त्यौहार - 2025 के दौरान अतिरिक्त विशेष गाड़ियों का संचालन
यात्रियों के लिए खुश खबर!!! होली त्यौहार - 2025 के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ का प्रबंधन करने के लिए निम्नलिखित अतिरिक्त अनारक्षित विशेष गाड़ियाँ चलाने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार है।
गाड़ी सं.01131 / 01132 दादर - रत्नागिरी - दादर अनारक्षित (त्रि-साप्ताहिक) विशेष:
गाड़ी सं.01131 दादर - रत्नागिरी अनारक्षित (त्रि-साप्ताहिक) विशेष दिनांक 11/03/2025, 13/03/2025 और 16/03/2025 को 14:50 बजे दादर से प्रस्थान करेगी और उसी दिन 23:40 बजे रत्नागिरी पहुँचेगी।
गाड़ी सं.01132 रत्नागिरी - दादर अनारक्षित (त्रि-साप्ताहिक) विशेष दिनांक 12/03/2025, 14/03/2025 और 17/03/2025 को 04:30 बजे रत्नागिरी से प्रस्थान करेगी और उसी दिन 13:25 बजे दादर पहुँचेगी।
यह गाड़ी ठाणे, पनवेल, पेण, रोहा, माणगांव, वीर, खेड़, चिपलूण, सावर्डा, आरवली रोड और संगमेश्वर रोड स्टेशनों पर रुकेगी।
संरचना: कुल 16 डिब्बे = सामान्य - 14 डिब्बे, एसएलआर – 02.
उपर्युक्त गाड़ियों के ठहराव और समय के लिए कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएँ या NTES ऐप डाउनलोड करें।
यात्रियों से अनुरोध है कि कृपया वे इन सेवाओं का लाभ उठाएं।