सेनापुरा स्टेशन पर यातायात ब्लॉक

सेनापुरा स्टेशन पर मेन लाइन किमी 645/30 - 645/32 पर टंग रेल और स्टॉक रेल बदलने के कार्य हेतु दिनांक 14/08/2025 (गुरुवार) को यातायात ब्लॉक लेने का निर्णय लिया गया है। रेल सेवाओं पर निम्नानुसार प्रभाव पडेंगे:

गाड़ी का विनियमन:

  1. गाड़ी सं.22150 पुणे जं. - एरणाकुलम जं. एक्सप्रेस की सेवा दिनांक 13/08/2025 को कारवार - बिजूर सेक्शन के बीच 60 मिनट के लिए विनियमित की जाएगी।

यात्रियों से अनुरोध है कि कृपया इस पर ध्यान दें। असुविधा के लिए खेद है।

सुनिल नारकर
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी