लोलियम से अस्नोटी सेक्शन के बीच यातायात और पावर ब्लॉक

लोलियम और अस्नोटी सेक्शन के बीच ओएचई पीटीएफई इरेक्शन हेतु दिनांक 24/07/2025 (गुरुवार) को 10:20 बजे से 13:50 बजे (03:30 बजे) तक यातायात और पावर ब्लॉक संचालित करने का निर्णय लिया गया है। गाड़ी सेवाओं पर पड़ने वाले प्रभाव निम्नानुसार है:

गाड़ियों का विनियमन:

1) गाड़ी सं.56616 मंगलुरु सेंट्रल - मडगांव जंक्शन पैसेंजर की सेवा दिनांक 24/07/2025 को कुमटा - कारवार सेक्शन के बीच 90 मिनट के लिए विनियमित की जाएगी।

2) गाड़ी सं.56615 मडगांव जंक्शन - मंगलुरु सेंट्रल पैसेंजर की सेवा दिनांक 24/07/2025 को मडगांव जंक्शन से 15:10 बजे (निर्धारित प्रस्थान - 14:10 बजे) प्रस्थान करेगी यानी मडगांव जंक्शन से 60 मिनट देरी से चलेगी।

3) गाड़ी सं.09057 उधना - मंगलुरु जंक्शन विशेष की सेवा दिनांक 23/07/2024 को मडगांव जंक्शन - काणकोण सेक्शन के बीच 30 मिनट के लिए विनियमित की जाएगी।

सुनील बी. नारकर
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी