राजभाषा कीर्ति पुरस्कार 2020

                                                                                           राजभाषा कीर्ति पुरस्कार-2020

कोंकण रेलवे कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा वर्ष 2019-20 के दौरान अखिल भारतीय स्तर पर 'ख' क्षेत्र के सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों की श्रेणी के अंतर्गत राजभाषा कार्यान्वयन में सराहनीय कार्य करने के लिए हिंदी दिवस के अवसर पर 14 सितंबर, 2021 को प्लीनरी हॉल, विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित समारोह में भारत के माननीय गृह राज्य मंत्री श्री निशिथ प्रामाणिक जी द्वारा कोंकण रेलवे कॉर्पोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, श्री संजय गुप्ता जी को राजभाषा कीर्ति पुरस्कार- प्रथम स्थान की राजभाषा शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। कोंकण रेलवे को छठी बार यह पुरस्कार प्राप्त हुआ है।

नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति, नवी मुंबई द्वारा वर्ष 2019-20 के दौरान अखिल भारतीय स्तर पर      'ख' क्षेत्र की नगर राजभाषा कार्यान्वयन समितियों की श्रेणी के अंतर्गत राजभाषा कार्यान्वयन में सराहनीय कार्य करने के लिए हिंदी दिवस के अवसर पर 14 सितंबर, 2019 को प्लीनरी हॉल, विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित समारोह में भारत के माननीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी द्वारा नराकास, नवी मुंबई के अध्यक्ष, श्री संजय गुप्ता जी को राजभाषा कीर्ति पुरस्कार- प्रथम स्थान की राजभाषा शील्ड प्रदान कर तथा माननीय गृह राज्य मंत्री श्री निशिथ प्रामाणिक जी द्वारा सदस्य सचिव, नराकास, नवी मुंबई, डॉ. दीपक त्रिपाठी जी को प्रशस्ति प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कोंकण रेलवे विगत तीन वर्षों से नराकास नवी मुंबई का कार्य-संचालन कर रही है। नराकास, नवी मुंबई को दूसरी बार यह पुरस्कार प्राप्त हुआ है।