वेलांकन्नी - पनवेल के बीच विशेष किराये पर विशेष गाड़ी चलाना
यात्रियों के लिए अच्छी खबर !!
अवर लेडी ऑफ गुड हेल्थ, वेलांकन्नी मेले के दौरान तीर्थयात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए गाड़ी संख्या 06099 वेलांकन्नी - पनवेल विशेष किराये पर विशेष गाड़ी चलाने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार हैं:
गाड़ी संख्या 06099 वेलांकन्नी - पनवेल विशेष किराये विशेष गाड़ी।
गाड़ी संख्या 06099 वेलांकन्नी - पनवेल विशेष किराये पर विशेष गाड़ी 09.09.2017 (शनिवार) को सुबह 09.00 बजे वेलांकन्नी से प्रस्थान करेगीI यह गाड़ी अगले दिन शाम 19:55 बजे पनवेल पहुंचेगी।
यह गाड़ी नागापट्टिनम, तिरुवारूर, तंजावुर, त्रिचुरापल्ली, दिण्डुक्कल, पोल्लाच्चि, पालघाट, षोरणूर जंक्शन, कोषिक्कोड, कण्णूर, मंगलुरु जं, सुरतकल, मुल्की, उडुपि, कुन्दापुरा, भटकल, होन्नावर, कुमटा, कारवार, मडगांव जंक्शन, करमाली, थिविम, पेड़णे, सावंतवाड़ी रोड, कुडाल, कणकवली, विलवडे, रत्नागिरी, संगमेश्वर रोड, चिपलुन, खेड, मानगांव और रोहा इन स्थानकों पर रुकेगी।
संरचना: 2 टीयर वातानुकूलित - 01 डिब्बा, 3 टीयर वातानुकूलित - 02 डिब्बे, शयनयान - 10 डिब्बे, सामान्य - 08 डिब्बे, एसएलआर - 02 कोच डिब्बे कुल 23डिब्बे होंगेI
यात्रियों से अनुरोध है कि इन सेवाओं का लाभ उठाएI