कोंकण रेलवे मार्ग पर क्रिसमस और शीतकालीन समय के दौरान विशेष गाड़ियां चलाना
यात्रियों के लिए अच्छी खबर !!
कोंकण रेलवे मार्ग पर क्रिसमस और शीतकालीन के दौरान विशेष गाड़ियां चलाने का निर्णय लिया गया है।
विवरण इस प्रकार हैं:
1) गाड़ी संख्या 01119 / 01120 अजनी - करमाली - अजनी (साप्ताहिक) विशेष गाड़ी
गाड़ी संख्या 01119 अजनी - करमाली अजनी (साप्ताहिक) विशेष यह गाड़ी (सोमवार) शाम19:50 बजे अजनी से प्रस्थान करेगी और यह गाड़ी अगले दिन रात 20:30 बजे करमाली पहुंचेगी। यह गाड़ी 18/12/2017, 25/12/2017 और 01/01/2018 को चलाई जाएगी।
गाड़ी संख्या 01120 करमाली - अजनी (साप्ताहिक) विशेष यह गाड़ी (मंगलवार) को रात 21:30 बजे करमाली से प्रस्थान करेगी और यह गाड़ी अगले दिन रात 22:00 बजे अजनी पहुंचेगी। यह गाड़ी 19/12/2017, 26/12/2017 और 02/01/2018 को चलाई जाएगीI
यह गाड़ी वर्धा, पुलगांव, धामणगांव , बडनेरा, अकोला, शेगाव, मल्कापुर, भुसावल, जलगांव, चालीसगाव, मनमाड, नासिक रोड, इगतपुरी, कल्याण, पनवेल, रोहा, खेड़, चिपलून, रत्नागिरी, कणकवली, कुड़ाल और थिविम इन स्थानकों पर रुकेगीI
संरचना: 2 टीयर वातानुकुलित - 01 डिब्बा , 3 टीयर वातानुकुलित - 01 डिब्बा , शयनयान - 12 डिब्बे , सामान्य - 02 डिब्बे , एसएलआर - 02 कुल 18 डिब्बे होंगेI
2)गाड़ी संख्या 01045/01046 लोकमान्य तिलक (ट) - करमाली - लोकमान्य तिलक (ट) (साप्ताहिक) विशेष गाड़ी
गाड़ी संख्या 01045 लोकमान्य तिलक (ट) - करमाली (साप्ताहिक) विशेष यह गाड़ी शुक्रवार रात 01:10 बजे लोकमान्य तिलक (ट) से प्रस्थान करेगी और यह गाड़ी उसी दिन सुबह11.00 बजे करमाली पहुंचेगीI यह गाड़ी 22/ 12/ 2017 और 29/12/2017 को चलाई जाएगीI
गाड़ी संख्या 01046 करमाली- लोकमान्य तिलक(ट) (साप्ताहिक) विशेष यह गाड़ी शुक्रवार दोपहर14:00 बजे करमाली से प्रस्थान करेगी और यह गाड़ी अगले दिन रात 00:20 बजे लोकमान्य तिलक (ट) पहुंचेगी। यह गाड़ी 22/ 12/ 2017 और 29/12/2017 को चलाई जाएगीI
यह गाड़ी ठाणे, पनवेल, रोहा, खेड़, चिपलून, रत्नागिरी, कणकवली , कुडाल और थिविम इन स्थानकों पर रुकेगी।
संरचना:- प्रथम वातनुकूलित- 01 डिब्बा, 2 टीयर वातनुकूलित - 04 डिब्बे , (संयुक्त प्रथम श्रेणी वातानुकूलित + 2 टीयर वातानुकूलित) - 01 डिब्बा , 3 टीयर वातानुकूलित - 11 डिब्बे , जेनरेटर कार सह एसएलआर - 02 कुल 20 एलएचबी डिब्बे होंगेI
3) गाड़ी संख्या 01037/01038 लोकमान्य तिलक (ट) - सावंतवाडी रोड - लोकमान्य तिलक (ट) (साप्ताहिक) विशेष गाड़ी ।
गाड़ी संख्या 01037 लोकमान्य तिलक (ट) - सावंतवाडी रोड (साप्ताहिक) विशेष यह गाड़ी सोमवार रात 01:10 बजे लोकमान्य तिलक (ट) से प्रस्थान करेगी और यह गाड़ी उसी दिन सुबह10:30 बजे सावंतवाड़ी रोड पहुंचेगी। यह गाड़ी 25/12/2017 और 01/01/2018 को चलाई जाएगीI
गाड़ी संख्या 01038 सावंतवाडी रोड - लोकमान्य तिलक (ट) (साप्ताहिक) विशेष यह गाड़ी सोमवार दोपहर14:05 बजे सावंतवाडी रोड से प्रस्थान करेगी और यह गाड़ी अगले दिन रात 00:20 बजे लोकमान्य तिलक (ट) पहुंचेगी। यह गाड़ी 25/12/2017 और 01/01 /2018 को चलाई जाएगीI
यह गाड़ी ठाणे, पनवेल, रोहा, खेड़, चिपलून, रत्नागिरी, कणकवली और कुडाल इन स्थानकों पर रुकेगीI
संरचना: 2 टीयर वातानुकूलित - 01 डिब्बा , 3 टीयर वातानुकूलित - 02 डिब्बे , शयनयान - 08 डिब्बे , सामान्य - 04 डिब्बे , एसएलआर - 02 डिब्बे कुल 17 डिब्बे होंगे।
इन गाड़ियों का आरक्षण 01/12/ 2017 से इंटरनेट तथा सभी यात्री आरक्षण प्रणाली (पीआरएस) के माध्यम से किया जा सकेगाI
यात्रियों से अनुरोध है की इन सेवाओं का लाभ उठाए I