ग्रीष्मकाल के समय विशेष गाड़ियां चलाना

RUNNING OF SPECIAL TRAINS DURING SUMMER - 2018

यात्रियों के लिए अच्छी खबर !!
ग्रीष्मकालीन -2018 के दौरान  यात्रियों की अतिरिक्त  भीड़ को ध्यान में रखते हुए मध्य रेलवे के साथ समन्वय से  लोकमान्य तिलक (ट) - करमाली, अजनी-करमाली और लोकमान्य तिलक (ट) - सावंतवाड़ी रोड के दौरान विशेष गाड़ी चलाने का निर्णय लिया गया है।


1. गाड़ी संख्या 01045/01046 लोकमान्य तिलक (ट) - करमाली - लोकमान्य तिलक (ट) साप्ताहिक विशेष:
गाड़ी संख्या 01045 लोकमान्य तिलक (ट) - करमाली साप्ताहिक विशेष यह गाड़ी हर शुक्रवार को रात 01:10 बजे लोकमान्य तिलक (ट) से प्रस्थान करेगी यह गाड़ी उसी दिन सुबह 11.00 बजे करमाली पहुंचेगी।  यह गाड़ी 06 अप्रैल, 2018 से 08 जून 2018 तक हर शुक्रवार को चलाई जाएगीI

गाड़ी संख्या 01046 करमाली -लोकमान्य तिलक (ट) साप्ताहिक विशेष यह गाड़ी हर शुक्रवार को दोपहर14.00 बजे करमाली से प्रस्थान करेगी और यह गाड़ी अगले दिन रात 00:20 बजे लोकमान्य तिलक (ट) पहुंचेगी । यह गाड़ी 06 अप्रैल, 2018 से 08 जून 2018 को हर शुक्रवार को चलाई जाएगी। I
यह गाड़ी ठाणे, पनवेल, रोहा, खेड, चिपलुन, रत्नागिरी, कणकवली, कुडाल और थिविम इन स्थानकों पर रुकेगी ।

संरचना: प्रथम श्रेणी वातानुकूलित -01 डिब्बा ,संमिश्र (प्रथम वातानुकूलित +2 टियर  वातानुकूलित) - 01 डिब्बा ,द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित -04 डिब्बे तृतीय श्रेणी वातानुकूलित- 11 डिब्बे ,जेनरेटर कार सह एसएलआर - 02 डिब्बे  कुल 20 एलएचबी डिब्बेI   

2. गाड़ी संख्या 01119/01120 अजनी - करमाली - अजनी साप्ताहिक विशेष :
गाड़ी संख्या  01119 अजनी-करमाली साप्ताहिक विशेष यह गाड़ी हर सोमवार को शाम19:50 बजे अजनी से प्रस्थान करेगी और यह गाड़ी अगले दिन रात 20:30 बजे करमाली पहुंचेगीI यह गाड़ी 9अप्रैल सोमवार से, 2018 से 04 जून 2018 तक हर सोमवार को चलाई जाएगी।

गाड़ी संख्या 01120 करमली - अजनी साप्ताहिक विशेष यह गाड़ी  हर मंगलवार को रात21:30 बजे करमाली से प्रस्थान करेगी और यह गाड़ी अगले दिन रात 22:00 बजे अजनी पहुंचेगीI यह गाड़ी 10 अप्रैल, 2018 से 05 जून 2018 तक हर मंगलवार को चलाई जाएगीI
यह गाड़ी वर्धा, पुलगांव, धामगांव, बडनेरा, अकोला, शेगाव, मलकापुर, भुसावल, जलगांव, चालीसगाव, मनमाड, नाशिक रोड, इगतपुरी, कल्याण, पनवेल, रोहा, खेड, चिपलुन, रत्नागिरी, कणकवली, कुडाल और थिविम इन स्थानकों पर रुकेगीI

संरचना: द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित -01 डिब्बा , तृतीय श्रेणी वातानुकूलित -01 डिब्बा ,द्वितीय श्रेणी शयनयान12 डिब्बे , सामान्य  - 02डिब्बे ,एसएलआर - 02 डिब्बे कुल 18 डिब्बे  ।

 

3. गाड़ी संख्या 01037/01038 लोकमान्य तिलक (ट) - सावंतवाड़ी रोड - लोकमान्य तिलक (ट) साप्ताहिक विशेष:
गाड़ी संख्या 01037 लोकमान्य तिलक (ट) - सावंतवाड़ी रोड साप्ताहिक विशेष यह गाड़ी हर सोमवार को  रात 01:10 बजे  लोकमान्य तिलक (ट) से प्रस्थान करेगी यह गाड़ी उसी दिन सुबह10:30 बजे सावंतवाड़ी रोड पहुंचेगी। यह गाड़ी 09 अप्रैल, 2018 से 04 जून 2018 हर सोमवार को चलाई जाएगी।।

गाड़ी संख्या 01038 सावंतवाड़ी रोड- लोकमान्य तिलक (ट) साप्ताहिक विशेष यह गाड़ी दोपहर 14.05 बजे सावंतवाड़ी रोड से प्रस्थान करेगी और यह गाड़ी अगले दिन रात को 00:20 बजे लोकमान्य तिलक (ट) पहुंचेगी। यह गाड़ी 09 अप्रैल, 2018 से 04 जून 2018 तक  हर सोमवार को चलाई जाएगी।  

यह गाड़ी  ठाणे, पनवेल, रोहा, खेड, चिपलुन, रत्नागिरी, कणकवली और कुडाल इन स्थानकों पर रुकेगीI

संरचना: द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित - 01  डिब्बा , तृतीय श्रेणी वातानुकूलित - 02 डिब्बे ,द्वितीय श्रेणी शयनयान- 08डिब्बे , सामान्य- 04 डिब्बे ,एसएलआर - 02 डिब्बे कुल 17 डिब्बे ।                            

यात्रीयों से अनुरोध है की इन सेवाओं का लाभ उठाएI

L K Verma
Chief Public Relations Officer