बुलेटिन सं. 06 - गाड़ियां रद्द /आंशिक रूप से रद्द/ पुनर्निधारण करना

BULLETIN NO. 06 - Cancellation / Partial Cancellation / Rescheduling of Trains.

मध्य रेलवे और दक्षिण पश्चिम रेलवे के मैसूरु डिवीजन के घाट सेक्शन पर भूस्खलन, भारी बारिश, जल जमाव होने से 04 अगस्त, 2019 को निम्नलिखित ट्रेनों को रद्द / आंशिक रूप से रद्द / पुनर्निर्धारित किया गया है।

रद्दः
1.    गाड़ी संख्या 22115 लोकमान्य तिलक (टी) - करमाली एक्सप्रेस दिनांक 08/08/2019 को रद्द की गई है।
2.    गाड़ी संख्या 22116 करमाली - लोकमान्य तिलक (टी) एक्सप्रेस दिनांक 08/08/2019 रद्द कर दी गई है।
3.     गाड़ी संख्या 16511/16513 बैंगलूरू सिटी - कन्नूर / कारवार एक्सप्रेस दिनांक 07/08/2019 रद्द कर दी गई है।
4.    गाड़ी संख्या 16512/16514 कारवार / कन्नूर - बैंगलूरू सिटी एक्सप्रेस दिनांक 07/08/2019 को रद्द कर दी गई है।
5.    गाड़ी संख्या 01181 लोकमान्य तिलक (टी) - सावंतवाड़ी रोड साप्ताहिक विशेष गाड़ी दिनांक 09/08/2019 को रद्द कर दी गई है।
6.     गाड़ी संख्या 01182 सावंतवाड़ी रोड - लोकमान्य तिलक (टी) साप्ताहिक विशेष गाड़ी दिनांक 11/08/2019 को रद्द कर दी गई है।
7.    गाड़ी संख्या 01191 पनवेल - सावंतवाड़ी रोड साप्ताहिक विशेष गाड़ी दिनांक 10/08/2019 को रद्द कर दी गई है।  
8.    गाड़ी संख्या 0119 सावंतवाड़ी रोड - पनवेल साप्ताहिक विशेष गाड़ी दिनांक 10/08/2019 को रद्द कर दी गई है।  

आंशिक रूप से रद्द

1. गाड़ी संख्या 16524 कारवार - बैंगलूरू सिटी एक्सप्रेस दिनांक 08/09/2019 कारवार - मंगलुरु सेंट्रल के बीच आंशिक रूप से रद्द कर दी गई है।

पुनर्निधारण:

1. गाड़ी संख्या 16338 एर्नाकुलम - ओखा एक्सप्रेस दिनांक 07/08/2019 को एर्नाकुलम से 20.25 बजे छूटने वाली गाड़ी पुनर्निर्धारित की गई है और यह गाड़ी दिनांक 08/08/2019 को एर्नाकुलम से 07.00 बजे छूटेगी।

L K Verma
Chief Public Relations Officer