गांधीधाम जंक्शन - तिरुनेलवेली जंक्शन - गांधीधाम जंक्शन साप्ताहिक विशेष का संचालन
यात्रियों के लिए खुश खबर !!! पश्चिम रेलवे के समन्वय से त्योहार के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के कम करने के लिए गाड़ी सं.09424/09423 गांधीधाम जंक्शन - तिरुनेलवेली जंक्शन - गांधीधाम जंक्शन साप्ताहिक त्योहार विशेष (पूर्ण रूप से आरक्षित) चलाने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार हैः-
गाड़ी सं.09424/09423 गांधीधाम जंक्शन - तिरुनेलवेली जंक्शन - गांधीधाम जंक्शन साप्ताहिक त्योहार विशेष (पूर्ण रूप से आरक्षित):
मानसून समय-सारणी (31 अक्तूबर, 2020 तक):
गाड़ी सं.09424 गांधीधाम जंक्शन - तिरुनेलवेली जंक्शन साप्ताहिक त्योहार विशेष (पूर्ण रूप से आरक्षित) 26 अक्तूबर, 2020 सोमवार को 14.00 बजे गांधीधाम जंक्शन से प्रस्थान करेगी और तिसरे दिन 11:30 बजे तिरुनेलवेली जंक्शन पहुंचेगी।
गाड़ी सं. 09423 तिरुनेलवेली जंक्शन -गांधीधाम जंक्शन साप्ताहिक त्योहार विशेष(पूर्ण रूप से आरक्षित) 29 अक्तूबर, 2020 गुरूवार को 07.45 बजे तिरुनेलवेली जंक्शन से प्रस्थान करेगी और तिसरे दिन 06:40 बजे गांधीधाम जंक्शन पहुंचेगी।
गैर मानसून समय-सारणी (01 नवंबर, 2020 से):
गाड़ी सं.09424 गांधीधाम जंक्शन - तिरुनेलवेली जंक्शन साप्ताहिक त्योहार विशेष (पूर्ण रूप से आरक्षित) 01 नवंबर से 30 नवंबर, 2020 तक सोमवार को 14.00 बजे गांधीधाम जंक्शन से प्रस्थान करेगी और तिसरे दिन 11:30 बजे तिरुनेलवेली जंक्शन पहुंचेगी।
गाड़ी सं.09423 तिरुनेलवेली जंक्शन - गांधीधाम जंक्शन साप्ताहिक त्योहार विशेष (पूर्ण रूप से आरक्षित) 01 नवंबर से 03 दिसंबर, 2020 तक गुरूवार को 07:45 बजे तिरुनेलवेली जंक्शन से प्रस्थान करेगी और तिसरे दिन 04:30 बजे गांधीधाम जंक्शन पहुंचेगी।
यह गाड़ी अहमदाबाद जंक्शन, वडोदरा जंक्शन, सूरत, वसई रोड, पनवेल, रत्नागिरी, मडगांव जंक्शन, कारवार, मंगलुरु जंक्शन, कोषिक्कोड, षोरणूर जंक्शन, तृश्शूर, एर्णाकुलम जंक्शन, कायमकुलम जंक्शन, तिरुवनंतपुरम सेंट्रल और नागरकोइल टाउन स्टेशनों पर रुकेगी।
संरचनाः कुल 22 डिब्बे (एलएचबी) = द्वितीय श्रेणी वातानुकूलीत - 01 डिब्बा, तृतीय श्रेणी वातानुकूलीत - 05 डिब्बे, शयनयान - 10 डिब्बे, सेकेंड सीटिंग - 04 डिब्बे, एसएलआर – 02
यात्रियों से अनुरोध है कि कृपया इन सेवाओं का लाभ उठाएं।
कोविड-19 के संबंध में राज्य और केंद्र सरकार के सभी मानदंड जिनमें सामाजिक दूरी, स्वच्छता आदि शामिल हैं, इसका गाड़ियों और रेलवे स्टेशनों पर पालन किया जाना चाहिए।