विशेष गाड़ी में डिब्बों की अस्थायी वृद्धि
पश्चिम मध्य रेलवे द्वारा यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ का प्रबंधन करने के लिए निम्नलिखित गाड़ियों में अस्थायी आधार पर डिब्बे बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार हैं:
1) गाड़ी सं.02198/02197 जबलपुर जं. - कोयम्बत्तूर जं. - जबलपुर जं. साप्ताहिक सुपरफास्ट त्योहार विशेष: मौजूदा 17 डिब्बों की संरचना में 02 शयनयान डिब्बे जोड़े गए हैं। यह गाड़ी निम्नलिखित दिनों में 19 डिब्बों की संशोधित संरचना के साथ चलाई जाएगी:
1) गाड़ी सं.02198 जबलपुर जं. - कोयम्बत्तूर जं. साप्ताहिक सुपरफास्ट त्योहार विशेष जबलपुर जं. से 11/06/2021 को।
2) गाड़ी सं.02197 कोयम्बत्तूर जं. - जबलपुर जं. साप्ताहिक सुपरफास्ट त्योहार विशेष कोयंबटूर जं. से 14/06/2021 को।
यात्रियों से अनुरोध है कि कृपया सेवाओं का लाभ उठाएं।