माजोर्डा और मडगांव सेक्शन के बीच उन्नयन कार्य
Upgradation work between Majorda and Madgaon section
दिनांक 18/04/2022, 19/04/2022, 25/04/2022, 26/04/2022, 02/05/2022 और 03/05/2022 को एलसी-45 के स्थान पर माजोर्डा और मडगांव सेक्शन के बीच आरएच गर्डर लॉन्च करने के लिए बुनियादी ढांचे के अप-ग्रडेशन के लिए ब्लॉक लेने का निर्णय लिया गया है। गाड़ी सेवाओं पर पड़ने वाले प्रभाव निम्नानुसार हैं:
गाड़ी का विनियमन:
1. गाड़ी सं.07379 कुलेम – वास्को-द-गामा यात्री विशेष दिनांक 18/04/2022, 19/04/2022, 25/04/2022, 26/04/2022, 02/05/2022 और 03/05/2022 को मार्ग पर स्थित स्टेशनों पर 60 मिनट के लिए विनियमित की जाएगी।
2. गाड़ी सं.07380 वास्को-द-गामा - कुलेम यात्री विशेष दिनांक 18/04/2022, 19/04/2022, 25/04/2022, 26/04/2022, 02/05/2022 और 03/05/2022 को मार्ग पर स्थित स्टेशनों पर 60 मिनट के लिए विनियमित की जाएगी।
3. गाड़ी सं.12051 मुंबई सीएसएमटी - मडगांव जं. जनशताब्दी एक्सप्रेस दिनांक 18/04/2022, 25/04/2022 और 02/05/2022 को 30 मिनट के लिए और दिनांक 19/04/2022, 26/04/2022 और 03/05/2022 को 50 मिनट के लिए मार्ग पर स्थित स्टेशनों पर विनियमित की जाएगी।
4. गाड़ी सं.12052 मडगांव जं. - मुंबई सीएसएमटी जनशताब्दी एक्सप्रेस मडगांव जंक्शन से दिनांक 18/04/2022, 25/04/2022 और 02/05/2022 को 20 मिनट देरी से चलेगी और दिनांक 19/04/2022, 26/04/2022 और 03/05/2022 को 40 मिनट देरी से चलेगी।
यात्रियों से अनुरोध है कि वे इसे नोट करें। असुविधा के लिए खेद है।
Dy. General Manager / PR