अतिरिक्त ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ियों का संचालन – 2022
यात्रियों के लिए खुश खबर!!! ग्रीष्म ऋतु - 2022 के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ का प्रबंधन करने के लिए मध्य रेलवे के समन्वय में निम्नलिखित अतिरिक्त विशेष गाड़ियां चलाने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार है:
1) गाड़ी सं.01047 / 01048 मुंबई सीएसएमटी - मडगांव जं. - मुंबई सीएसएमटी विशेष:
गाड़ी सं.01047 मुंबई सीएसएमटी - मडगांव जं. विशेष 22, 24 और 26 अप्रैल, 2022 को 07:50 बजे मुंबई सीएसएमटी से प्रस्थान करेगी और उसी दिन 17:30 बजे मडगांव जंक्शन पहुंचेगी।
गाड़ी सं.01048 मडगांव जं. - मुंबई सीएसएमटी विशेष 22, 24 और 26 अप्रैल, 2022 को 19:30 बजे मडगांव जं से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 08:20 बजे मुंबई सीएसएमटी पहुंचेगी।
यह गाड़ी दादर, ठाणे, पनवेल, रोहा, खेड़, चिपलूण, रत्नागिरी, कणकवली, कुडाल, सावंतवाड़ी रोड, थिविम और करमाली स्टेशनों पर रुकेगी।
संरचना: कुल 15 एलएचबी डिब्बे = तृतीय श्रेणी वातानुकूलित - 02 डिब्बे, शयनयान - 02 डिब्बे, वातानुकूलित कुर्सी यान- 02 डिब्बे, सेकेंड सीटिंग - 07 डिब्बे, जेनरेटर कार - 02।
उपरोक्त गाड़ियों के ठहराव और समय के लिए कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या एनटीईएस ऐप डाउनलोड करें।
गाड़ियों में और रेलवे स्टेशनों पर सोशल डिस्टेंसिंग, सैनिटाइजेशन आदि सहित कोविड-19 के संबंध में राज्य और केंद्र सरकार के सभी मानदंडों का पालन किया जाना चाहिए।
यात्रियों से अनुरोध है कि वे सेवाओं का लाभ उठाएं।