गाड़ी सं.01045/01046 लोकमान्य तिलक (ट) - थिविम - लोकमान्य तिलक (ट) ग्रीष्मकालीन विशेष की सेवाओं में वृद्धि

Extension of services of Train no. 01045 / 01046 Lokmanya Tilak (T) - Thivim - Lokmanya Tilak (T) Summer Special

यात्रियों के लिए खुश खबर!!! दिनांक 06/04/2022 की प्रेस विज्ञप्ति 'अतिरिक्त ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ियों का संचालन - 2022' के संदर्भ में, गाड़ी सं.01045/01046 लोकमान्य तिलक (ट) - थिविम - लोकमान्य तिलक (ट) ग्रीष्मकालीन विशेष को मध्य रेलवे के साथ समन्वय से मौजूदा समय, ठहराव और संरचना के साथ सेवाओं में वृद्धि करने का निर्णय लिया गया था। विवरण निम्नानुसार हैं:

1) गाड़ी सं.01045 लोकमान्य तिलक (ट) - थिविम ग्रीष्मकालीन विशेष जिसे पहले दिनांक 19/04/2022 तक अधिसूचित किया गया था, जिसे अब 21/04/2022, 23/04/2022, 25/04/2022, 27/04/2022 और 29/04/2022 तक बढ़ाया गया है।

2) गाड़ी सं.01046 थिविम - लोकमान्य तिलक (ट) ग्रीष्मकालीन विशेष जिसे पहले दिनांक 20/04/2022 तक अधिसूचित किया गया था, जिसे अब 22/04/2022, 24/04/2022, 26/04/2022, 28/04/2022 और 30/04/2022 तक बढ़ा दिया गया है।

उपरोक्त गाड़ियों के ठहराव और समय के लिए कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या एनटीईएस ऐप डाउनलोड करें।

गाड़ियों में और रेलवे स्टेशनों पर सोशल डिस्टेंसिंग, सैनिटाइजेशन आदि सहित कोविड-19 के संबंध में राज्य और केंद्र सरकार के सभी मानदंडों का पालन किया जाना चाहिए।

 

यात्रियों से अनुरोध है कि वे सेवाओं का लाभ उठाएं।

Girish Karandikar
Dy. General Manager / PR