ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ियों का संचालन और गाड़ियों में अस्थायी आधार पर डिब्बों में वृद्धि
यात्रियों के लिए खुश खबर!!! पश्चिम रेलवे और मध्य रेलवे के समन्वय में गाड़ी सं.09057/09058 उधना जं. - मंगलुरु जं. - उधना जं. साप्ताहिक विशेष, विशेष किराए पर चलाने तथा ग्रीष्मकाल - 2022 के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ का प्रबंधन करने के लिए गाड़ी सं.11085/11086 लोकमान्य तिलक (ट) - मडगांव जं. - लोकमान्य तिलक (ट) द्वि-साप्ताहिक डबल डेकर एक्सप्रेस और गाड़ी सं.11099/11100 लोकमान्य तिलक (ट)-मडगांव जं. - लोकमान्य तिलक (ट) साप्ताहिक डबल डेकर एक्सप्रेस चलाने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार है:
क) विशेष गाड़ियों का संचालन
गाड़ी सं.09057 / 09058 उधना जं. - मंगलुरु जं. - उधना जं. विशेष किराए पर साप्ताहिक विशेष:
गाड़ी सं.09057 उधना जं. - मंगलुरु जं. साप्ताहिक विशेष, विशेष किराए पर 01 मई से 12 जून, 2022 तक प्रत्येक रविवार को 20:00 बजे उधना जंक्शन से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 18:15 बजे मंगलुरु जंक्शन पहुंचेगी।
गाड़ी सं.09058 मंगलुरु जं. - उधना जं. साप्ताहिक विशेष, विशेष किराए पर 02 मई से 13 जून, 2022 तक प्रत्येक सोमवार को 19:45 बजे मंगलुरु जंक्शन से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 19:00 बजे उधना जंक्शन पहुंचेगी।
यह गाड़ी वलसाड, वापी, वसई रोड, पनवेल, रोहा, माणगांव, वीर, खेड़, चिपलूण, सावर्डा, संगमेश्वर रोड, रत्नागिरी, राजापुर रोड, वैभववाड़ी रोड, कणकवली, सिंधुदुर्ग, कुडाल, सावंतवाड़ी रोड, थिविम, करमाली, मडगांव जं., कारवार, अंकोला, गोकर्ण रोड, कुमटा, होन्नावर, मुर्डेश्वर, भटकल, मूकाम्बिका रोड, बैंदूर, कुंदापुरा, बारकुर, उडुपि, मुल्की और सुरतकल स्टेशनों पर रुकेगी।
संरचना: कुल 22 डिब्बे = द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित - 01 डिब्बा, तृतीय श्रेणी वातानुकूलित - 03 डिब्बे, शयनयान - 12 डिब्बे, सेकेंड सीटिंग - 04 डिब्बे, एसएलआर – 02.
ख) डिब्बों में वृद्धि
गाड़ी सं.11085/11086 लोकमान्य तिलक (ट) - मडगांव जं. - लोकमान्य तिलक (ट) द्वि-साप्ताहिक डबल डेकर एक्सप्रेस और गाड़ी सं.11099/11100 लोकमान्य तिलक (ट) - मडगांव जं. - लोकमान्य तिलक (ट) साप्ताहिक डबल डेकर एक्सप्रेस: 12 एलएचबी डिब्बों की मौजूदा संरचना में तृतीय श्रेणी वातानुकूलित के चार डिब्बों को जोड़ा गया। यह गाड़ी निम्नाननुसार दिनों में 16 एलएचबी डिब्बों की संशोधित संरचना के साथ चलाई जाएगी:
क) गाड़ी सं.11085 लोकमान्य तिलक (ट) - मडगांव जं. द्वि-साप्ताहिक डबल डेकर एक्सप्रेस प्रत्येक सोमवार और गुरुवार को 28/04/2022 से 02/06/2022 तक लोकमान्य तिलक (ट) से प्रस्थान करेगी।
ख) गाड़ी सं.11086 मडगांव जं. - लोकमान्य तिलक (ट) द्वि-साप्ताहिक डबल डेकर एक्सप्रेस प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को 29/04/2022 से 03/06/2022 तक मडगांव जं. से प्रस्थान करेगी।
ग) गाड़ी सं.11099 लोकमान्य तिलक (ट) - मडगांव जं. साप्ताहिक डबल डेकर एक्सप्रेस प्रत्येक शनिवार को 30/04/2022 से 04/06/2022 तक लोकमान्य तिलक (ट) से प्रस्थान करेगी।
घ) गाड़ी सं.11100 मडगांव जं. - लोकमान्य तिलक (ट) साप्ताहिक डबल डेकर एक्सप्रेस प्रत्येक रविवार को 01/05/2022 से 05/06/2022 तक मडगांव जं. से प्रस्थान करेगी।
उपरोक्त गाड़ियों के ठहराव और समय के लिए कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या एनटीईएस ऐप डाउनलोड करें।
गाड़ियों में और रेलवे स्टेशनों पर सोशल डिस्टेंसिंग, सैनिटाइजेशन आदि सहित कोविड-19 के संबंध में राज्य और केंद्र सरकार के सभी मानदंडों का पालन किया जाना चाहिए।
यात्रियों से अनुरोध है कि वे सेवाओं का लाभ उठाएं।