गाड़ी सं.22475/22476 हिसार जं. - कोयम्बत्तूर जं. - हिसार जं. साप्ताहिक एक्सप्रेस में अस्थायी आधार पर डिब्बों में वृद्धि

Temporary Augmentation of coaches in Train no. 22475 / 22476 Hissar Jn. -Coimbatore Jn. - Hissar Jn. Weekly Express

उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा निम्नलिखित गाड़ियों में अस्थायी आधार पर डिब्बे बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।

गाड़ी सं.22475/22476 हिसार जं. - कोयम्बत्तूर जं. - हिसार जं. साप्ताहिक एक्सप्रेस: 18 एलएचबी डिब्बों की मौजूदा संरचना में तृतीय श्रेणी वातानुकूलित के दो डिब्बे जोड़े गए हैं। यह गाड़ी 20 एलएचबी डिब्बों की संशोधित संरचना के साथ निम्नानुसार दिनों में चलाई जाएगी:

क) गाड़ी सं.22475 हिसार जं. - कोयम्बत्तूर जं. साप्ताहिक एक्सप्रेस प्रत्येक बुधवार को 04/05/2022 से 25/05/2022 तक हिसार जं. से प्रस्थान करेगी।

ख) गाड़ी सं.22476 कोयम्बत्तूर जं. - हिसार जं. साप्ताहिक एक्सप्रेस प्रत्येक शनिवार को 07/05/2022 से 28/05/2022 तक कोयम्बत्तूर जं. से प्रस्थान करेगी।

उपरोक्त गाड़ियों के ठहराव और समय के लिए कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या एनटीईएस ऐप डाउनलोड करें।

यात्रियों से अनुरोध है कि वे सेवाओं का लाभ उठाएं।

Girish Karandikar
Dy. General Manager / PR