विशेष गाड़ियों में डिब्बों का अस्थायी आधार पर वृद्धि

Temporary Augmentation of coach in Special Trains

पश्चिम मध्य रेलवे द्वारा यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ का प्रबंधन करने के लिए निम्नलिखित गाड़ियों में अस्थायी आधार पर डिब्बों में वृद्धि करने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार हैं:

1) गाड़ी सं.02198 / 02197 जबलपुर जं. - कोयम्बत्तूर जं. - जबलपुर जं. साप्ताहिक सुपरफास्ट त्योहार विशेष: 23 डिब्बों संशोधित संरचना में तृतीय श्रेणी वातानुकूलित का एक डब्बा जोड़ा गया है। यह गाड़ी निम्नानुसार दिनों में 24 डिब्बों की संशोधित संरचना के साथ चलाई जाएगी:

क) गाड़ी सं.02198 जबलपुर जं. - कोयम्बत्तूर जं. साप्ताहिक सुपरफास्ट दिनांक 06/05/2022 (शुक्रवार) को जबलपुर से प्रस्थान करेगी।

ख) गाड़ी सं.02197 कोयम्बत्तूर जं. - जबलपुर जं. साप्ताहिक सुपरफास्ट त्योहार विशेष दिनांक 09/05/2022 (सोमवार) को कोयम्बत्तूर जं. से प्रस्थान करेगी।

उपरोक्त गाड़ियों के ठहराव और समय के लिए कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या एनटीईएस ऐप डाउनलोड करें।

यात्रियों से अनुरोध है कि कृपया सेवाओं का लाभ उठाएं।

Girish Karandikar
Dy. General Manager / PR