गाड़ी सं.02742 पं.दीन दयाल उपाध्याय जं. – वास्को-द-गामा वन वे विशेष का संचालन
पूर्व मध्य रेलवे द्वारा छात्र आंदोलन के कारण फंसे हुए यात्रियों के लिए गाड़ी सं.02742 पं. दीन दयाल उपाध्याय जं. – वास्को-द-गामा वन वे विशेष चलाने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार हैं:
1) गाड़ी सं.02742 पं. दीन दयाल उपाध्याय जं. – वास्को-द-गामा वन वे विशेष:
गाड़ी सं.02742 पं. दीन दयाल उपाध्याय जं. – वास्को-द-गामा वन वे विशेष रविवार 19 जून, 2022 को 21:50 बजे पं. दीन दयाल उपाध्याय जं.से प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 21 जून, 2022 को 10:30 बजे वास्को-द-गामा पहुंचेगी।
यह गाड़ी प्रयागराज छिवकी, सतना, कटनी, जबलपुर, इटारसी जं., खंडवा, भुसावल जं., मनमाड जं., नासिक रोड, कल्याण जं., पनवेल, चिपलून, रत्नागिरी, सावंतवाड़ी रोड, थिविम और मडगांव जंक्शन स्टेशनों पर रुकेगी। कुल 21 डिब्बे: द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित - 01 डिब्बा, तृतीय श्रेणी वातानुकूलित - 02 डिब्बे, शयनयान - 11 डिब्बे, सेकंड सीटिंग - 05 डिब्बे, एसएलआर – 02.
गाड़ियों में और रेलवे स्टेशनों पर मास्क पहनना, सोशल डिस्टेंसिंग, सैनिटाइजेशन आदि सहित कोविड-19 के संबंध में राज्य और केंद्र सरकार के सभी मानदंडों का पालन किया जाना चाहिए।
यात्रियों से अनुरोध है कि वे सेवाओं का लाभ उठाएं।