गणपति विशेष अतिरिक्त गाड़ियों का संचालन - 2022
यात्रियों के लिए खुश खबर!!! गणपति त्योहार 2022 के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ का प्रबंधन करने के लिए पश्चिम रेलवे के समन्वय से निम्नलिखित गणपति विशेष अतिरिक्त गाड़ियां चलाने का निर्णय लिया गया है।
1) गाड़ी सं.09001 / 09002 मुंबई सेंट्रल - ठोकुर - मुंबई सेंट्रल (साप्ताहिक) विशेष, विशेष किराए पर:
गाड़ी सं.09001 मुंबई सेंट्रल-ठोकुर (साप्ताहिक) विशेष, विशेष किराए पर मंगलवार दिनांक 23/08/2022, 30/08/2022 और 06/09/2022 को 12:00 बजे मुंबई सेंट्रल से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 09:30 बजे ठोकुर पहुंचेगी।
गाड़ी सं.09002 ठोकुर-मुंबई सेंट्रल (साप्ताहिक) विशेष, विशेष किराये पर बुधवार दिनांक 24/08/2022, 31/08/2022 और 07/09/2022 को 10:45 बजे ठोकुर से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 07:05 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी।
यह गाड़ी बोरीवली, वसई रोड, पनवेल, रोहा, माणगांव, खेड़, चिपलूण, संगमेश्वर रोड, रत्नागिरी, राजापुर रोड, वैभववाड़ी रोड, कणकवली, सिंधुदुर्ग, कुडाल, सावंतवाड़ी रोड, थिविम, करमाली, मडगांव जंक्शन, कारवार, गोकर्ण रोड, कुमटा, मुर्डेश्वर, भटकल, मूकाम्बिका रोड बैंदूर (एच), कुंदापुरा, उडुपि, मुल्की और सुरकल स्टेशनों पर रुकेगी।
संरचना: कुल 24 डिब्बे = द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित - 01 डिब्बा, तृतीय श्रेणी वातानुकूलित - 05 डिब्बे, शयनयान - 12 डिब्बे, सेकेंड सीटिंग - 04 डिब्बे, एसएलआर – 02.
02) गाड़ी सं.09003/09004 मुंबई सेंट्रल - मडगांव जं. - मुंबई सेंट्रल (सप्ताह में 06 दिन) विशेष, विशेष किराए पर:
गाड़ी सं.09003 मुंबई सेंट्रल - मडगांव जं. (सप्ताह में 06 दिन) विशेष, विशेष किराये पर दिनांक 24/08/2022 से 11/09/2022 तक सोमवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार और रविवार को 12.00 बजे मुंबई सेंट्रल से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 04:30 बजे मडगांव पहुंचेगी।
गाड़ी सं.09004 मडगांव जं. -मुंबई सेंट्रल (सप्ताह में 06 दिन) विशेष, विशेष किराये पर दिनांक 25/08/2022 से 12/09/2022 तक मंगलवार, गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार, रविवार और सोमवार को 09.15 बजे मडगांव जं. से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 01:00 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी।
यह गाड़ी बोरीवली, वसई रोड, पनवेल, रोहा, माणगांव, खेड, चिपलूण, सावर्डा, आरवली रोड, संगमेश्वर रोड, रत्नागिरी, आडवली, विलवड़े, राजापुर रोड, वैभववाड़ी रोड, नांदगांव रोड, कणकवली, सिंधुदुर्ग, कुडाल, सावंतवाड़ी रोड, थिविम और करमाली स्टेशनों पर रुकेगी।
संरचना: कुल 24 डिब्बे = द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित - 01 डिब्बा, तृतीय श्रेणी वातानुकूलित - 05 डिब्बे, शयनयान - 12 डिब्बे, सेकेंड सीटिंग - 04 डिब्बे, एसएलआर – 02.
03) गाड़ी सं.09011 / 09012 बांद्रा (ट) - कुडाल-बांद्रा (ट) (साप्ताहिक) विशेष, विशेष किराये पर:
गाड़ी सं.09011 बांद्रा (ट)- कुडाल (साप्ताहिक) विशेष, विशेष किराये पर दिनांक 25/08/2022, 01/09/2022 और 08/09/2022 गुरुवार को बांद्रा (ट) से 14.40 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 05:40 बजे कुडाल पहुंचेगी।
गाड़ी सं.09012 कुडाल -बांद्रा (ट) (साप्ताहिक) विशेष, विशेष किराये पर दिनांक 26/08/2022, 02/09/2022 और 09/09/2022 शुक्रवार को कुडाल से 06.45 बजे प्रस्थान करेगी और उसी दिन 21:30 बजे बांद्रा (ट) पहुंचेगी।
यह गाड़ी बोरीवली, वसई रोड, पनवेल, रोहा, माणगांव, खेड, चिपलूण, सावर्डा, आरवली रोड, संगमेश्वर रोड, रत्नागिरी, आडवली, विलवड़े, राजापुर रोड, वैभववाड़ी रोड, नांदगांव रोड, कणकवली और सिंधुदुर्ग स्टेशनों पर रुकेगी।
संरचना: कुल 22 एलएचबी डिब्बे = सेकेंड सीटिंग - 20, जेनरेटर कार – 02.
04) गाड़ी सं.09018 / 09017 उधना जं. - मडगांव जं. - उधना जं. (साप्ताहिक) विशेष, विशेष किराए पर:
गाड़ी सं.09018 उधना जं. - मडगांव जं. (साप्ताहिक) विशेष, विशेष किराये पर दिनांक 26/08/2022, 02/09/2022 और 09/09/2022 शुक्रवार को 15:25 बजे उधना जंक्शन से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 09:00 बजे मडगांव पहुंचेगी।
गाड़ी सं.09017 मडगांव जं. - उधना जं. (साप्ताहिक) विशेष, विशेष किराये पर दिनांक 27/08/2022, 03/09/2022 और 10/09/2022 शनिवार को 10:05 बजे मडगांव जंक्शन से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 05:00 बजे उधना जंक्शन पहुंचेगी।
यह गाड़ी नवसारी, वलसाड, वापी, पालघर, वसई रोड, पनवेल, रोहा, माणगांव, खेड, चिपलूण, सावर्डा, संगमेश्वर रोड, रत्नागिरी, राजापुर रोड, वैभववाड़ी रोड, कणकवली, सिंधुदुर्ग, कुडाल, सावंतवाड़ी रोड, थिविम और करमाली स्टेशनों पर रुकेगी।
संरचना: कुल 24 डिब्बे = द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित - 01 डिब्बा, तृतीय श्रेणी वातानुकूलित - 05 डिब्बे, शयनयान - 12 डिब्बे, सेकेंड सीटिंग - 04 डिब्बे, एसएलआर – 02.
05) गाड़ी सं.09412/09411 अहमदाबाद जं. - कुडाल - अहमदाबाद जं. (साप्ताहिक)विशेष, विशेष किराए पर:
गाड़ी सं.09412 अहमदाबाद जं. - कुडाल (साप्ताहिक) विशेष, विशेष किराये पर दिनांक 30/08/2022 और 06/09/2022 मंगलवार को 09.30 बजे अहमदाबाद जं से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 05.40 बजे कुडाल पहुंचेगी।
गाड़ी सं.09411 कुडाल -अहमदाबाद जं. (साप्ताहिक) विशेष, विशेष किराये पर दिनांक 31/08/2022 और 07/09/2022 बुधवार को 06.45 बजे कुडाल से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 03:30 बजे अहमदाबाद जं. पहुंचेगी।
यह गाड़ी वडोदरा जं., सूरत, वापी, पालघर, वसई रोड, पनवेल, रोहा, माणगांव, खेड, चिपलूण, सावर्डा, आरवली रोड, संगमेश्वर रोड, रत्नागिरी, आडवली, विलवड़े, राजापुर रोड, वैभववाड़ी रोड, नांदगांव रोड, कणकवली और सिंधुदुर्ग स्टेशनों पर रुकेगी।
संरचना: कुल 22 डिब्बे = द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित - 02 डिब्बे, तृतीय श्रेणी वातानुकूलित - 06 डिब्बे, शयनयान - 12 डिब्बे, सेकेंड सीटिंग - 04 डिब्बे, एसएलआर – 02.
06) गाड़ी सं.09150/09149 विश्वामित्री-कुदल-विश्वामित्री (साप्ताहिक) विशेष, विशेष किराये पर:
गाड़ी सं.09150 विश्वामित्री-कुडाल (साप्ताहिक) विशेष, विशेष किराये पर दिनांक 29/08/2022 और 05/09/2022 सोमवार को विश्वामित्री से 10:00 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 05:40 बजे कुडाल पहुंचेगी।
गाड़ी सं.09149 कुडाल-विश्वामित्री (साप्ताहिक) विशेष, विशेष किराये पर दिनांक 30/08/2022 और 06/09/2022 मंगलवार को 06:45 बजे कुडाल से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 01:00 बजे विश्वामित्र पहुंचेगी।
यह गाड़ी भरूच जं., सूरत, वापी, पालघर, वसई रोड, पनवेल, रोहा, माणगांव, खेड, चिपलूण, सावर्डा, आरवली रोड, संगमेश्वर रोड, रत्नागिरी, आडवली, विलवड़े, राजापुर रोड, वैभववाड़ी रोड, नांदगांव रोड, कणकवली और सिंधुदुर्ग स्टेशनों पर रुकेगी।
संरचना: कुल 24 डिब्बे = द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित - 01 डिब्बा, तृतीय श्रेणी वातानुकूलित - 05 डिब्बे, शयनयान - 12 डिब्बे, सेकेंड सीटिंग - 04 डिब्बे, एसएलआर – 02.
उपरोक्त गाड़ियों के समय के लिए कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या एनटीईएस ऐप डाउनलोड करें।
उपरोक्त गाड़ियों के लिए बुकिंग दिनांक 18/07/2022 से सभी यात्री आरक्षण प्रणाली (पीआरएस) काउंटरों और आईआरसीटीसी वेबसाइट पर खुलेगी।
गाड़ियों और रेलवे स्टेशनों पर सोशल डिस्टेंसिंग, सैनिटाइजेशन आदि सहित कोविड-19 के संबंध में राज्य और केंद्र सरकार के सभी मानदंडों का पालन किया जाना चाहिए।
यात्रियों से अनुरोध है कि वे सेवाओं का लाभ उठाएं।