गाड़ी सं. 01139/01140 नागपुर - मडगांव जं. - नागपुर विशेष (द्वि-साप्ताहिक) विशेष का संचालन
यात्रियों के लिए खुश खबर!!! यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ का प्रबंधन करने के लिए मध्य रेलवे के समन्वय से निम्नलिखित विशेष गाड़ी चलाने का निर्णय लिया गया है।
गाड़ी सं. 01139/01140 नागपुर - मडगांव जं. - नागपुर विशेष (द्वि-साप्ताहिक):
गाड़ी सं.01139 नागपुर - मडगांव जं. विशेष (द्वि-साप्ताहिक) दिनांक 27/07/2022, 30/07/2022, 03/08/2022, 06/08/2022, 10/08/2022,14/09/2022, 17/09/2022, 21/09/2022, 24/09/2022 और 28/09/2022 बुधवार एवं शनिवार को 15:05 बजे नागपुर से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 17:30 बजे मडगांव पहुंचेगी।
गाड़ी सं.01140 मडगांव जं. - नागपुर विशेष (द्वि साप्ताहिक) दिनांक 28/07/2022, 31/07/2022, 04/08/2022, 07/08/2022, 11/08/2022, 15/09/2022, 18/09 /2022, 22/09/2022, 25/09/2022 और 29/09/2022 को गुरुवार और रविवार को 19:00 बजे मडगांव जं से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 21:30 बजे नागपुर पहुंचेगी।
यह गाड़ी वर्धा जंक्शन, पुलगांव, धामनगांव, बडनेरा जंक्शन, अकोला, मलकापुर, भुसावल जंक्शन, नासिक रोड, इगतपुरी, कल्याण, पनवेल, रोहा, माणगांव, वीर, खेड़, चिपलूण, सावर्डा, आरवली रोड, संगमेश्वर रोड, रत्नागिरी, आडवली, विलवडे, राजापुर रोड, वैभववाड़ी रोड, नांदगांव रोड, कणकवली, सिंधुदुर्ग, कुडाल, सावंतवाड़ी रोड, थिविम और करमाली स्टेशन पर रुकेगी।
संरचना: कुल 22 डिब्बे = द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित - 01 डिब्बा, तृतीय श्रेणी वातानुकूलित - 04 डिब्बे, स्लीपर - 11 डिब्बे, सेकेंड सीटिंग - 04 डिब्बे, एसएलआर – 02.
उपरोक्त गाड़ियों के समय के लिए कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या एनटीईएस ऐप डाउनलोड करें।
उपरोक्त गाड़ियों के लिए बुकिंग दिनांक 16/07/2022 से सभी यात्री आरक्षण प्रणाली (पीआरएस) काउंटरों और आईआरसीटीसी वेबसाइट पर खुलेगी।
गाड़ियों और रेलवे स्टेशनों पर सोशल डिस्टेंसिंग, सैनिटाइजेशन आदि सहित कोविड-19 के संबंध में राज्य और केंद्र सरकार के सभी मानदंडों का पालन किया जाना चाहिए।
यात्रियों से अनुरोध है कि वे सेवाओं का लाभ उठाएं।