गणपति विशेष अतिरिक्त गाड़ियों का संचालन - 2022
यात्रियों के लिए खुश खबर!!! गणपति त्योहार 2022 के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ का प्रबंधन करने के लिए मध्य रेलवे के समन्वय से निम्नलिखित गणपति विशेष अतिरिक्त गाड़ियां चलाने का निर्णय लिया गया है।
गाड़ी सं. 01165 / 01166लोकमान्य तिलक (ट) - मंगलुरु जं. - लोकमान्य तिलक (ट) वातानुकूलित विशेष (साप्ताहिक) :
गाड़ी सं. 01165 लोकमान्य तिलक (ट) - मंगलुरु जं. वातानुकूलित विशेष (साप्ताहिक) दिनांक 16/08/2022, 23/08/2022, 30/08/2022 और 06/09/2022 को प्रत्येक मंगलवार 00:45 बजे लोकमान्य तिलक (ट) से प्रस्थान करेगी और उसी दिन 19:30 बजे मंगलुरु जं. पहुंचेगी।
गाड़ी सं.01166 मंगलुरु जं.- लोकमान्य तिलक (ट) वातानुकूलित विशेष (साप्ताहिक) दिनांक 16/08/2022, 23/08/2022, 30/08/2022 और 06/09/2022 को प्रत्येक मंगलवार 22:20 बजे मंगलुरु जं. से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 18:30 बजे लोकमान्य तिलक (ट) पहुंचेगी।
यह गाड़ी ठाऩे, पनवेल, रोहा, माणगांव, वीर, खेड़, चिपलूण, संगमेश्वर रोड, रत्नागिरी, राजापुर रोड, वैभववाड़ी रोड, कणकवली, सिंधुदुर्ग, कुडाल, सावंतवाड़ी रोड, थिविम, करमाली, मडगांव जंक्शन, काणकोण, कारवार, अंकोला, गोकर्ण रोड, कुमटा, होन्नावर, मुर्डेश्वर, भटकल, मूकाबिंका रोड बैन्दूर (एच), कुंदापुरा, उडुपि, मुल्की और सुरतकल स्टेशनों पर रुकेगी।
संरचना: कुल 22 डिब्बे = प्रथम श्रेणी वातानुकूलित-01डब्बा, द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित - 03 डिब्बा, तृतीय श्रेणी वातानुकूलित - 15 डिब्बे, पेंट्री कार - 01, जेनरेटर कार - 02।
उपरोक्त गाड़ियों के समय के लिए कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या एनटीईएस ऐप डाउनलोड करें।
गाड़ियों और रेलवे स्टेशनों पर सोशल डिस्टेंसिंग, सैनिटाइजेशन आदि सहित कोविड-19 के संबंध में राज्य और केंद्र सरकार के सभी मानदंडों का पालन किया जाए।
यात्रियों से अनुरोध है कि वे सेवाओं का लाभ उठाएं।