गाड़ी संख्या 02198 / 02197 जबलपुर जं. - कोयंबत्तूर जं. - जबलपुर जं. साप्ताहिक सुपरफास्ट त्योहार विशेष की सेवाओं में वृद्धि
यात्रियों के लिए खुश खबर!!! पश्चिम मध्य रेलवे के समन्वय से गाड़ी सं.02198/02197 जबलपुर जं. - कोयंबत्तूर जं. - जबलपुर जं. साप्ताहिक सुपरफास्ट त्योहार विशेष के मौजूदा ठहराव के साथ सेवाओं में वृध्दि करने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्ननुसार हैं:
गाड़ी सं.02198/02197 जबलपुर जं. - कोयंबत्तूर जं.- जबलपुर जं. साप्ताहिक सुपरफास्ट त्योहार विशेष :
गाड़ी सं.02198 जबलपुर जं. - कोयंबत्तूर जं. साप्ताहिक सुपरफास्ट त्योहार विशेष दिनांक 05/08/2022 से 30/09/2022 तक प्रत्येक शुक्रवार को 23:50 बजे जबलपुर जं. से प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 17.10 बजे कोयंम्बत्तूर जं. पहुंचेगी।
गाड़ी सं.02197 कोयंबत्तूर जं.- जबलपुर जं. साप्ताहिक सुपरफास्ट त्योहार विशेष दिनांक 08/08/2022से 03/10/2022 तक प्रत्येक सोमवार को 15:25 बजे कोयंबत्तूर जं. से प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 08.45 बजे जबलपुर जं. पहुंचेगी।
यह गाड़ी नरसिंहपुर, गडरवारा, पिपरिया, इटारसी जं., हरदा, खंडवा, भुसावल जं., नासिक रोड, पनवेल, रोहा, खेड़, चिपलूण, रत्नागिरी, कणकवली, कुडाल, थिविम, मडगांव जंक्शन, कारवार, कुमटा, मूकाम्बिका रोड बैंदूर, कुंदापुरा, उडुपि, मुल्की, मंगलुरु जं, कासरगोड, कण्णूर, कोषिक्कोड, षोरणूर जं.और पालघाट स्टेशनों पर रुकेगी।
संरचना : कुल 24 डिब्बे = प्रथम श्रेणी वातानुकूलित - 01 डिब्बा, द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित - 02 डिब्बे, तृतिय श्रेणी वातानुकूलित - 06 डिब्बे, शयनयान - 11 डिब्बे, सेकंड सीटिंग - 02 डिब्बे, एसएलआर – 02.
गाड़ियों और रेलवे स्टेशनों पर सोशल डिस्टेंसिंग, सैनिटाइजेशन आदि सहित कोविड-19 के संबंध में राज्य और केंद्र सरकार के सभी मानदंडों का पालन किया जाना चाहिए।
यात्रियों से अनुरोध है कि वे सेवाओं का लाभ उठाएं।