अतिरिक्त गणपति विशेष गाड़ियों का संचालन – वर्ष 2022

Running of Additional Ganpati Special Trains - 2022

यात्रियों के लिए खुश खबर!!! मध्य रेलवे के समन्वय से गणपति त्योहार 2022 के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ का प्रबंधन करने के लिए निम्नलिखित अतिरिक्त गणपति विशेष गाड़ियां चलाने का निर्णय लिया गया है।

1) गाड़ी सं.01167/01168 लोकमान्य तिलक (ट) - कुडाल - लोकमान्य तिलक (ट) विशेष (साप्ताहिक):

गाड़ी सं.01167 लोकमान्य तिलक (ट)-कुडाल विशेष (साप्ताहिक) दिनांक 24/08/2022 (बुधवार) को 00:45 बजे लोकमान्य तिलक (ट) से प्रस्थान करेगी और उसी दिन 11:00 बजे कुडाल पहुंचेगी।

गाड़ी सं.01168 कुडाल-लोकमान्य तिलक (ट) विशेष (साप्ताहिक) दिनांक 25/08/2022 (गुरुवार) को 11:00 बजे कुडाल से प्रस्थान करेगी और उसी दिन 23:55 बजे लोकमान्य तिलक (ट) पहुंचेगी।

यह गाड़ी ठाणे, पनवेल, रोहा, माणगांव, खेड़, चिपलूण, सावर्डा, संगमेश्वर रोड, रत्नागिरी, राजापुर रोड, वैभववाड़ी रोड, कणकवली और सिंधुदुर्ग स्टेशनों पर रुकेगी।

संरचना: कुल 20 डिब्बे = शयनयान – 18 डिब्बे, एसएलआर – 02

2) गाड़ी सं.01170 / 01169 कुडाल-पनवेल- कुडाल विशेष (साप्ताहिक) :

गाड़ी सं.01170 कुडाल-पनवेल विशेष (साप्ताहिक) दिनांक 24/08/2022 (बुधवार) को 12:00 बजे कुडाल से प्रस्थान करेगी और उसी दिन 22:55 बजे पनवेल पहुंचेगी।

गाड़ी सं.01169 पनवेल-कुडाल विशेष (साप्ताहिक) दिनांक 25/08/2022 (गुरुवार) को 00:10 बजे पनवेल से प्रस्थान करेगी और उसी दिन 09:00 बजे कुडाल पहुंचेगी।

यह गाड़ी सिंधुदुर्ग, कणकवली, वैभववाड़ी रोड, राजापुर रोड, रत्नागिरी, संगमेश्वर रोड, सावर्डा, चिपलूण, खेड़, माणगांव और रोहा स्टेशनों पर रुकेगी।

संरचना: कुल 20 डिब्बे = शयनयान – 18 डिब्बे, एसएलआर – 02.

3) गाड़ी सं.01171 / 01172 लोकमान्य तिलक (ट) - सावंतवाड़ी रोड - लोकमान्य तिलक (ट.) विशेष (साप्ताहिक)):

गाड़ी सं.01171 लोकमान्य तिलक(ट)-सावंतवाड़ी रोड विशेष (साप्ताहिक) दिनांक 25/08/2022 (गुरुवार) को 16:55 बजे लोकमान्य तिलक (ट) से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 04.00 बजे सावंतवाड़ी रोड पहुंचेगी।

गाड़ी सं.01172 सावंतवाड़ी रोड - लोकमान्य तिलक (ट) विशेष (साप्ताहिक) दिनांक 26/08/2022 (शुक्रवार) को 04:40 बजे सावंतवाड़ी रोड से प्रस्थान करेगी और उसी दिन 17:00 बजे लोकमान्य तिलक (ट) पहुंचेगी।

यह गाड़ी ठाणे, पनवेल, रोहा, माणगांव, खेड़, चिपलूण, सावर्डा, आरवली रोड, संगमेश्वर रोड, रत्नागिरी, आडवली, विलवड़े, राजापुर रोड, वैभववाड़ी रोड, नांदगांव रोड, कणकवली, सिंधुदुर्ग और कुडाल स्टेशनों पर रुकेगी।

संरचना: कुल 18 डिब्बे = शयनयान - 09 डिब्बे, सेकेंड सीटिंग - 07 डिब्बे, एसएलआर – 02.

उपरोक्त गाड़ियों के समय के लिए कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या एनटीईएस ऐप डाउनलोड करें।

उपरोक्त गाड़ियों के लिए बुकिंग दिनांक 15/08/2022 से सभी यात्री आरक्षण प्रणाली (पीआरएस) काउंटरों और आईआरसीटीसी वेबसाइट पर खुलेगी।

गाड़ियों और रेलवे स्टेशनों पर सोशल डिस्टेंसिंग, सैनिटाइजेशन आदि सहित कोविड-19 के संबंध में राज्य और केंद्र सरकार के सभी मानदंडों का पालन किया जाए।

यात्रियों से अनुरोध है कि वे सेवाओं का लाभ उठाएं।

Girish Karandikar
Deputy General Manager / PR