दक्षिण पश्चिम रेलवे पर अपग्रेडेशन कार्य
दक्षिण पश्चिम रेलवे द्वारा दिनांक 15/09/2022 से 21/09/2022 तक हुब्बल्लि मंडल में कुलेम स्टेज - I कैसल रॉक – वास्को-द-गामा सेक्शन चांदर गोवा स्टेज II के बीच दोहरीकरण कार्य शुरू करने के संबंध में अपग्रेडेशन कार्य शुरू करने का निर्णय लिया है। गाड़ी सेवाओं पर पड़ने वाले प्रभाव निम्नानुसार हैं:
गाड़ियों को रद्द करना :
1. दिनांक 18/09/2022 को प्रारंभ होने वाली गाड़ी सं.07342 वास्को-द-गामा - कुलेम पैसेंजर की सेवा पूरी तरह से रद्द की गई है।
2. दिनांक 18/09/2022, 20/09/2022 और 21/09/2022 को प्रारंभ होने वाली गाड़ी सं.07379 कुलेम – वास्को-द-गामा डेमू की सेवा पूर्ण रूप से रद्द की गई है।
3. दिनांक 20/09/2022 और 21/09/2022 को प्रारंभ होने वाली गाड़ी सं.07380 वास्को-द-गामा - कुलेम डेमू की सेवा पूर्ण रूप से रद्द की गई है।
गाड़ियों का पुनर्निर्धारण:
1. दिनांक 21/09/2022 को प्रारंभ होने वाली गाड़ी सं.07344 कुलेम – वास्को-द-गामा पैसेंजर की सेवा 90 मिनट के लिए पुनर्निर्धारित की गई है।
2. दिनांक 21/09/2022 को प्रारंभ होने वाली गाड़ी सं.07343 वास्को-द-गामा - कुलेम पैसेंजर की सेवा 90 मिनट के लिए पुनर्निर्धारित की गई है।
यात्रियों से अनुरोध है कि कृपया इसे नोट करें। असुविधा के लिए खेद है।