गाड़ी सं.01471 मुंबई सीएसएमटी-मडगांव जं. वन वे विशेष का संचालन
Running of Train No. 01471 Mumbai CSMT - Madgaon Jn. One Way Special
यात्रियों के लिए खुश खबर!!! मध्य रेलवे के समन्वय से गाड़ी सं.01471 मुंबई सीएसएमटी-मडगांव जं. वन वे विशेष का संचालन करने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार हैं:
गाड़ी सं.01471 मुंबई सीएसएमटी-मैडागन जं. वन वे विशेष
गाड़ी सं.01471 मुंबई सीएसएमटी - मडगांव जं. वन वे विशेष 21 जनवरी, 2023 शनिवार को 00:20 बजे मुंबई सीएसएमटी से प्रस्थान करेगी और उसी दिन 12:15 बजे मडगांव जंक्शन पहुंचेगी।
यह गाड़ी दादर, ठाणे, पनवेल, रोहा, खेड़, चिपलूण, रत्नागिरी, कणकवली, सावंतवाड़ी रोड और करमाली स्टेशनों पर रुकेगी।
संरचना: कुल 17 डिब्बे = शयनयान - 15 डिब्बे, एसएलआर – 02.
उपरोक्त गाड़ियों के समय के लिए कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या एनटीईएस ऐप डाउनलोड करें।
यात्रियों से अनुरोध है कि कृपया वे इन सेवाओं का लाभ उठाएं।
Dy. General Manager / PR