होली विशेष गाड़ियों का संचालन - 2023
यात्रियों के लिए खुश खबर!!! लिए मध्य रेलवे के समन्वय से होली के त्योहार - 2023 के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ का प्रबंधन करने के निम्नलिखित विशेष गाड़ियां चलाने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार हैं:
1) गाड़ी सं.01459/01460 लोकमान्य तिलक (ट) - मडगांव जं. - लोकमान्य तिलक (ट) विशेष (साप्ताहिक):
गाड़ी सं.01459 लोकमान्य तिलक (ट) - मडगांव जं. विशेष (साप्ताहिक) दिनांक 26/02/2023, 05/03/2023 और 12/03/2023 रविवार को 22:15 बजे लोकमान्य तिलक (ट) से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 10:30 बजे मडगांव जं. पहुंचेगी।
गाड़ी सं.01460 मडगांव जं. - लोकमान्य तिलक (ट) विशेष (साप्ताहिक) दिनांक 27/02/2023, 06/03/2023 और 13/03/2023 सोमवार को 11:30 बजे मडगांव जंक्शन से प्रस्थान करेगी और उसी दिन 23:45 बजे लोकमान्य तिलक (ट) पहुंचेगी।
यह गाड़ी ठाणे, पनवेल, रोहा, माणगांव, वीर, खेड़, चिपलूण, सावर्डा, संगमेश्वर रोड, रत्नागिरी, आडवली, राजापुर रोड, वैभववाड़ी रोड, कणकवली, सिंधुदुर्ग, कुडाल, सावंतवाड़ी रोड, थिविम और करमाली स्टेशनों पर रुकेगी।
संरचना: कुल 17 डिब्बे = द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित- 01 डिब्बा, तृतीय श्रेणी वातानुकूलित - 03 डिब्बे, शयनयान - 08 डिब्बे, जनरल - 03 डिब्बे, एसएलआर – 02.
2) गाड़ी सं.01445/01446 पुणे जं. - करमाली - पुणे जं. विशेष (साप्ताहिक):
गाड़ी सं.01445 पुणे जं. - करमाली विशेष (साप्ताहिक) दिनांक 24/02/2023, 03/03/2023, 10/03/2023 और 17/03/2023 शुक्रवार को 17:30 बजे पुणे जंक्शन से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 08:30 बजे करमाली पहुंचेगी।
गाड़ी सं.01446 करमाली-पुणे जं.विशेष (साप्ताहिक) दिनांक 26/02/2023, 05/03/2023, 12/03/2023 एवं 19/03/2023 रविवार को 09:20 बजे करमाली से प्रस्थान करेगी और उसी दिन 23:35 बजे पुणे जंक्शन पहुंचेगी।
यह गाड़ी लोणावला, कल्याण, पनवेल, रोहा, माणगांव, वीर, खेड़, चिपलूण, सावर्डा, संगमेश्वर रोड, रत्नागिरी, आडवली, राजापुर रोड, वैभववाड़ी रोड, कणकवली, सिंधुदुर्ग, कुडाल, सावंतवाड़ी रोड और थिविम स्टेशनों पर रुकेगी।
संरचना: कुल 22 डिब्बे = द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित - 01 डिब्बा, तृतीय श्रेणी वातानुकूलित - 04 डिब्बे, शयनयान - 11 डिब्बे, जनरल - 04 डिब्बे, एसएलआर – 02.
3) गाड़ी सं.01448 / 01447 करमाली - पनवेल - करमाली विशेष (साप्ताहिक):
गाड़ी सं.01448 करमाली - पनवेल विशेष (साप्ताहिक) दिनांक 25/02/2023, 04/03/2023, 11/03/2023 और 18/03/2023 शनिवार को 09:20 बजे करमाली से प्रस्थान करेगी और उसी दिन 20:15 बजे पनवेल पहुंचेगी।
गाड़ी सं.01447 पनवेल - करमाली विशेष (साप्ताहिक) दिनांक 25/02/2023, 04/03/2023, 11/03/2023 और 18/03/2023 शनिवार को 22:00 बजे पनवेल से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 08:30 बजे करमाली पहुंचेगी।
यह गाड़ी थिविम, सावंतवाड़ी रोड, कुडाल, सिंधुदुर्ग, कणकवली, वैभववाड़ी रोड, राजापुर रोड, आडवली, रत्नागिरी, संगमेश्वर रोड, सावर्डा, चिपलूण, खेड़, वीर, माणगांव और रोहा स्टेशनों पर रुकेगी।
संरचना: कुल 22 डिब्बे = द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित - 01 डिब्बा, तृतीय श्रेणी वातानुकूलित - 04 डिब्बे, स्लीपर - 11 डिब्बे, जनरल - 04 डिब्बे, एसएलआर – 02.
उपरोक्त गाड़ियों के ठहराव और समय के लिए कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या एनटीईएस ऐप डाउनलोड करें।
दिनांक 23/02/2023 से गाड़ी सं.01446 करमाली-पुणे जं.विशेष (साप्ताहिक) और दिनांक 24/02/2023 से गाड़ी सं.01448 करमाली-पनवेल विशेष (साप्ताहिक) तथा गाड़ी सं.01460 मडगांव जं. - लोकमान्य तिलक (ट) विशेष (साप्ताहिक) के लिए बुकिंग सभी यात्री आरक्षण प्रणाली (पीआरएस) काउंटरों और आईआरसीटीसी वेबसाइट पर खुलेगी।
यात्रियों से अनुरोध है कि वे इन सेवाओं का लाभ उठाएं।