तिरुवनंतपुरम सेंट्रल डिवीजन में रख-रखाव कार्य के लिए फिक्स्ड कॉरिडोर ब्लॉक
दक्षिण रेलवे द्वारा फरवरी 2023 माह में 14/02/2023 से 28/02/2023 तक (शनिवार छोड़कर) त्रिपुनिथुरा - एरणाकुलम डी केबिन (अप) सेक्शन में निश्चित समय यातायात ब्लॉक (कॉरिडोर) संचालित करने के लिए अधिसूचित किया गया है। गाड़ियों की सेवाओं पर पड़ने वाले प्रभाव निम्नानुसार हैं::
गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन
1. गाड़ी सं.22114 कोच्चुवेली - लोकमान्य तिलक (ट) द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस की यात्रा दिनांक 16/02/2023, 20/02/2023, 23/02/2023 और 27/02/2023 को अलप्पुषा स्टेशन को छोड़कर चेंगन्नूर, तिरुवल्ला और कोट्टायम से होकर जाएगी और निम्नानुसार समय के अनुसार हरिप्पाड़, आलप्पुषा, चेरतला और एरणाकुलम जंक्शन पर अतिरिक्त ठहराव प्रदान किया गया है:
-
स्टेशन
समय
हरिप्पाड़
02:45 / 02:46
आलप्पुषा
03:12 / 03:15
चेरतला
03:35 / 03:36
एरणाकुलम
04:30 / 04:35
यात्रियों से अनुरोध है कि कृपया इसे नोट करें। असुविधा के लिए खेद है।