करंजाडी - कामथे और कुमटा - भटकल सेक्शन के बीच परिसंपत्तियों का रख-रखाव कार्य
निम्नलखित सेक्शन में परिसंपत्तियों के रख-रखाव के लिए मेगा ब्लॉक संचालित करने का निर्णय लिया गया है:
क) करजाडी - कामथे सेक्शन में मंगलवार दिनांक 21/11/2023 को 12:40 बजे से 15:10 बजे तक ( कुल - 02.30 घंटे)। गाड़ी सेवाओं पर पड़ने वाले प्रभाव निम्नानुसार हैं:
-
दिनांक 20/11/2023 को प्रारंभ होने वाली गाड़ी संख्या 02197 कोयंम्बत्तूर - जबलपुर विशेष की सेवा मडगांव - संगमेश्वर रोड खंड के बीच 110 मिनट के लिए विनियमित की जाएगी।
-
दिनांक 21/11/2023 को प्रारंभ होने वाली गाड़ी संख्या 10106 सावंतवाड़ी रोड - दिवा एक्सप्रेस की सेवा सावंतवाड़ी रोड - संगमेश्वर रोड सेक्शन (खंड) के बीच 70 मिनट के लिए विनियमित की जाएगी।
ख ) कुमटा-भटकल सेक्शन में गुरुवार दिनांक 23/11/2023 को 12:00 बजे से 15:00 बजे तक (कुल - 03.00 घंटे) ।गाड़ी सेवाओं पर पड़ने वाले प्रभाव निम्नानुसार हैं:
-
दिनांक 22/11/2023 को प्रारंभ होने वाली गाड़ी संख्या 16585 सर एम. विश्वेश्वरैया टर्मिनल बेंगलुरु - मुर्डेश्वर एक्सप्रेस की सेवा भटकल स्टेशन पर समाप्त होगी और भटकल – मुर्डेश्वर के बीच आंशिक रूप से रद्द कर दी जाएगी।
-
दिनांक 23/11/2023 को प्रारंभ होने वाली गाड़ी संख्या 16586 मुर्डेश्वर - सर एम. विश्वेश्वरैया टर्मिनल बेंगलुरु एक्सप्रेस की सेवा अपने निर्धारित समय पर भटकल स्टेशन से शुरू होगी और मुर्डेश्वर - भटकल खंड के बीच आंशिक रूप से रद्द कर दी जाएगी।
-
दिनांक 23/11/2023 को प्रारंभ होने वाली गाड़ी संख्या 22114 कोच्युवेली - लोकमान्य टिलक (ट) एक्सप्रेस की सेवा भटकल स्टेशन पर 20 मिनट के लिए विनियमित की जाएगी।
यात्रियों से अनुरोध है कि कृपया इसे नोट करें। असुविधा के लिए खेद है।