एरणाकुलम - हिसार - एरणाकुलम जंक्शन के बीच विशेष गाड़ीयों का संचालन

Running of Special Trains between Ernakulam Jn. - Hisar - Ernakulam Jn.

यात्रियों के लिए खुश खबर!!! दक्षिण रेलवे के समन्वय से यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ का प्रबंधन करने के लिए निम्नलिखित विशेष गाड़ीयां चलाने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार हैं:

1) गाड़ी संख्या 06097/06098 एरणाकुलम जं. -हिसार- एरणाकुलम जं. विशेष :

गाड़ी संख्या 06097 एरणाकुलम जं. -हिसार विशेष मंगलवार, दिनांक 21/11/2023 को 18:50 बजे एरणाकुलम जं. से प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 23:50 बजे हिसार पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 06098 हिसार-एरणाकुलम जं. विशेष रविवार, दिनांक 26/11/2023 को 15:00 बजे हिसार से प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 15:50 बजे एरणाकुलम जं. पहुंचेगी।

यह गाड़ी, अलुवा, त्रृश्शुर, षोरणूर जंक्शन, तिरुर, कोषिक्कोड, वडकारा, कण्णूर, पय्यन्नूर, काननगाड, कासरगोड, मंगलुरु जंक्शन, उडुपि, कुंदापुरा, भटकल, कुमटा, कारवार, मडगांव जंक्शन, रत्नागिरी, रोहा, पनवेल, वसई रोड, सूरत, वडोदरा जंक्शन, अहमदाबाद, पालनपुर, आबू रोड, मारवाड़, पाली मारवाड़, जोधपुर, मेड़ता रोड जंक्शन, डेगाना जंक्शन, डीडवाना, लाडनूं, सुजानगढ़, रतनगढ़ जंक्शन, चूरू और सादुलपुर जंक्शन स्टेशनों पर रूकेगी।

संरचना: कुल 17 एलएचबी डिब्बे = तृतीय श्रेणी वातानुकूलित - 15 डिब्बे, जनरेटर कार – 02.

उपरोक्त गाड़ियों के विस्तृत ठहराव और समय के लिए कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या एनटीईएस ऐप ( NTES App) डाउनलोड करें।

यात्रियों से अनुरोध है कि कृपया इन सेवाओं का लाभ उठाएं।

Girish Karandikar
Chief Public Relations Officer