गाड़ी सं.10215/10216 मडगांव जं. - एरणाकुलम जं. - मडगांव जं. साप्ताहिक एक्सप्रेस को रद्द करना
आगरा मंडल पर मथुरा जंक्शन स्टेशन में पूर्ण यार्ड रीमॉडलिंग कार्य के लिए 116 दिन की प्री नॉन-इंटरलॉकिंग (प्री-एनआई) और नॉन-इंटरलॉकिंग ब्लॉक के कारण पेयरिंग गाड़ी सं.12450/चंडीगढ़ - मडगांव जंक्शन एक्सप्रेस के रद्द होने से गाड़ी सं.10215/10216 मडगांव जंक्शन - एरणाकुलम जंक्शन - मडगांव जंक्शन साप्ताहिक एक्सप्रेस निम्न दिए गए विवरण के अनुसार रद्द की गई है:
गाड़ियों को रद्द करना:
-
दिनांक 14/01/2024, 21/01/2024, 28/01/2024 और 04/02/2024 को प्रारंभ होने वाली गाड़ी सं.10215 मडगांव जं.-एरणाकुलम जं. साप्ताहिक एक्सप्रेस की सेवा पूर्ण रूप से रद्द की गई है।
-
दिनांक 15/01/2024, 22/01/2024, 29/01/2024 और 05/02/2024 को प्रारंभ होने वाली गाड़ी सं.10216 एरणाकुलम जं.-मडगांव जं. साप्ताहिक एक्सप्रेस की सेवा पूर्ण रूप से रद्द की गई है।
यात्रियों से अनुरोध है कि कृपया इसे नोट करें। असुविधा के लिए खेद है।