हासन यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के लिए प्री एनआई/एनआई ब्लॉक के कारण गाड़ियों को रद्द करने के साथ मार्ग परिवर्तन करना
दक्षिण पश्चिम रेलवे द्वारा चारों ओर से एक साथ गाड़ी के आगमन/प्रस्थान के लिए एसटीडी-I और एसटीडी-III से यार्ड रिमॉडलिंग और इंटरलॉकिंग के अपग्रेडेशन के लिए हासन में दिनांक 14.12.2023 से 18.12.2023 तक 05 दिनों के लिए प्री एनआई और दिनांक 19.12.2023 से 22.12.2023 तक 04 दिनों के लिए एनआई संचालित करने का निर्णय लिया गया है। गाड़ी सेवाओं पर पड़ने वाले प्रभाव निम्नानुसार हैं:
गाड़ियों को रद्द करना:
1) दिनांक 13.12.2023, 15.12.2023, 18.12.2023, 20.12.2023 और 22.12.2023 को प्रारंभ होने वाली गाड़ी सं.16515 यशवंतपुर - कारवार एक्सप्रेस (त्रि-साप्ताहिक) की सेवा पूर्ण रूप से रद्द की गई है।
2) दिनांक 14.12.2023, 16.12.2023, 19.12.2023, 21.12.2023 और 23.12.2023 को प्रारंभ होने वाली गाड़ी सं.16516 कारवार-यशवंतपुर एक्सप्रेस (त्रि-साप्ताहिक) की सेवा पूर्ण रूप से रद्द की गई है।
3) दिनांक 16.12.2023 से 20.12.2023 तक की गाड़ी सं.16595 क्रांतिवीरा संगोल्लि रायाण्ण बेंगलुरु स्टेशन-कारवार 'पंचगंगा' एक्सप्रेस (दैनिक) की सेवा पूर्ण रूप से रद्द की गई है।
4) दिनांक 17.12.2023 से 21.12.2023 तक की गाड़ी सं.16596 कारवार - क्रांतिवीर संगोल्लि रायाण्ण बेंगलुरु स्टेशन'पंचगंगा' एक्सप्रेस (दैनिक) की सेवा पूर्ण रूप से रद्द की गई है।
गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन:
1) दिनांक 14.12.2023 से 16.12.2023 तक की गाड़ी सं.16585 सर एम.विश्वेश्वरैया टर्मिनल बेंगलुरु - मुरूडेश्वर एक्सप्रेस की सेवा बेंगलुरु कैंट, क्रांतिवीर संगोल्लि रायाण्ण बेंगलुरु स्टेशन, केंगेरि, रामानगरम, चन्नापट्टण, मंड्या, मैसूरु जंक्शन, कृष्णराजनगर और होलेनरसीपुर स्टेशनों को छोड़कर सर एम. विश्वेश्वरैया टर्मिनल, यशवंतपुर बाईपास, चीक्कबाणावार जंक्शन, नेलमंगल, श्रवणबेलगोला और हासन से होकर मार्ग परिवर्तित की गई है।
2) दिनांक 14.12.2023 से 16.12.2023 तक की गाड़ी सं.16586 मुरूडेश्वर - सर एम. विश्वेश्वरैया टर्मिनल बेंगलुरु एक्सप्रेस की सेवा होलेनरसीपुर, कृष्णराजनगर, मैसूर जंक्शन, मंड्या, चन्नापट्टण, रामानगरम, केंगेरि, क्रांतिवीर संगोल्लि रायाण्ण बेंगलुरु स्टेशन और बेंगलुरु कैंट स्टेशनों को छोड़कर हासन, श्रवणबेलगोला, नेलमंगल, चीक्कबाणावार जंक्शन, यशवंतपुर बाईपास और सर एम.विश्वेश्वरैया टर्मिनल से होकर मार्ग परिवर्तित की गई है।
3) दिनांक 17.12.2023 से 22.12.2023 तककी गाड़ी सं.16585 सर एम. विश्वेश्वरैया टर्मिनल बेंगलुरु - मुरूडेश्वर एक्सप्रेस की सेवा बेंगलुरु कैंट, क्रांतिवीरा संगोल्ली रायाण्णा बेंगलुरु स्टेशन, केंगेरि, रामानगरम, चन्नपट्टण, मंड्या, मैसूर जंक्शन, कृष्णराजनगर और होलेनरसीपुर स्टेशनों को छोड़कर सर एम.विश्वेश्वरैया टर्मिनल, यशवंतपुर बाईपास, तुमकुरु, अरसीकेरे और हासन से होकर मार्ग परिवर्तित की गई है।
4) दिनांक 17.12.2023 से 22.12.2023 तक की गाड़ी सं.16586 मुरूडेश्वर - सर एम. विश्वेश्वरैया टर्मिनल बेंगलुरु एक्सप्रेस की सेवा होलेनरसीपुर, कृष्णराजनगर, मैसूर जंक्शन, मंड्या, चन्नपट्टण, रामानगरम, केंगेरि, क्रांतिविरा संगोल्लि रायाण्ण बेंगलुरु स्टेशन और बेंगलुरु कैंट स्टेशनों को छोड़कर हासन, अरसीकेरे, तुमकुरु, यशवंतपुर बाईपास और सर एम. विश्वेश्वरैया टर्मिनल से होकर मार्ग परिवर्तित की गई है।
यात्रियों से अनुरोध है कि कृपया इसे नोट करें। असुविधा के लिए खेद है।