मंगलुरु सेंट्रल - मडगांव जंक्शन - मंगलुरु सेंट्रल के बीच वंदे भारत गाड़ी सं.20646/20645 का प्रारंभ - सपना हुआ साकार
रेल मंत्रालय द्वारा गाड़ी सं.20646/20645 वंदे भारत एक्सप्रेस मंगलुरु सेंट्रल - मडगांव जंक्शन - मंगलुरु सेंट्रल के बीच चलाने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार है:-
गाड़ी सं.20646/20645 मंगलुरु सेंट्रल - मडगांव जं. - मंगलुरु सेंट्रल वंदे भारत एक्सप्रेस (सप्ताह में 6 दिन - गुरुवार छोड़कर):
गाड़ी सं.20646 मंगलुरु सेंट्रल - मडगांव जं. वंदे भारत एक्सप्रेस दिनांक 31/12/2023 से प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, बुधवार, शुक्रवार, शनिवार और रविवार (सप्ताह में छह दिन) 08:30 बजे मंगलुरु सेंट्रल से प्रस्थान करेगी और उसी दिन 13:15 बजे मडगांव जंक्शन पहुंचेगी।
गाड़ी सं.20645 मडगांव जं. - मंगलुरु सेंट्रल वंदे भारत एक्सप्रेस दिनांक 31/12/2023 से प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, बुधवार, शुक्रवार, शनिवार और रविवार (सप्ताह में छह दिन) 18:10 बजे मडगांव जंक्शन से प्रस्थान करेगी और उसी दिन 22:45 बजे मंगलुरु सेंट्रल पहुंचेगी।
यह गाड़ी उडुपि और कारवार स्टेशनों पर रुकेगी।
संरचना: कुल 08 डिब्बे - वंदे भारत रेक।
यात्रियों से अनुरोध है कि वे इन सेवाओं का लाभ उठाएं।