गाड़ी सं.07380/07379 वास्को-द-गामा - कुलेम – वास्को-द-गामा डेमू को रद्द करना
दक्षिण पश्चिम रेलवे द्वारा मडगांव - चांदर गोवा और सांवर्डे - कुलेम सेक्शन के बीच पीक्यूआरएस कार्य के लिए दिनांक 03.02.2024 से 31.03.2024 तक 58 दिनों के लिए 10.30 बजे से 13:30 बजे तक 3 घंटे के लिए लाइन ब्लॉक प्रदान करने के कारण गाड़ी सं.07380/07379 वास्को-द-गामा - कुलेम – वास्को-द-गामा डेमू (दैनिक) को रद्द करने का निर्णय लिया गया है। गाड़ी सेवाओं पर पड़ने वाले प्रभाव निम्नानुसार हैं:
गाड़ियों को रद्द करना:
1. दिनांक 03/02/2024 से 31/03/2024 तक चलने वाली गाड़ी सं.07380 वास्को-द-गामा - कुलेम डेमू की सेवा पूर्ण रूप से रद्द की गई है।
2. दिनांक 03/02/2024 से 31/03/2024 तक चलने वाली गाड़ी सं.07379 कुलेम – वास्को-द-गामा की सेवा पूर्ण रूप से रद्द की गई है।
यात्रियों से अनुरोध है कि वे इसे नोट करें। असुविधा के लिए खेद है।