बुलेटिन नंबर 08 - गाड़ियों की सेवा रद्द करना, मार्ग में परिवर्तन और नियत स्टेशन के बाद सेवा प्रारंभ करना
दिनांक 10.07.2024 के बुलेटिन संख्या 07 की निरंतरता में मडुरे-पेडणे सेक्शन के बीच पेडणे सुरंग में पानी भरने के कारण निम्नलिखित गाड़ियों को रद्द करने, मार्ग परिवर्तन शॉर्ट ओरिजिनेटेड और अंशिक रुप से रद्द किया गया है।
गाड़ियों को रद्द करना :
1) दिनांक 10.07.2024 की गाड़ी संख्या 16345 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-तिरुवनंतपुरम सेंट्रल एक्सप्रेस रद्द की गई है।
2) दिनांक 10.07.2024 की गाड़ी संख्या 12619 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-मंगलुरु सेंट्रल एक्सप्रेस रद्द की गई है।
गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन:
1) दिनांक 09.07.2024 की गाड़ी सं. 16311 श्री गंगानगर-कोचुवेली एक्सप्रेस सूरत - जलगांव जं.- बडनेरा जं. - वर्धा जं. - बल्हारशाह - वारंगल - विजयवाड़ा जं.-रेनिगुंटा जं. काटपाडी जं. और कोयम्बटूर मार्ग से कोचुवेली तक चलाई जाएगी।
2) दिनांक 10.07.2024 की गाड़ी सं. 12741 वास्को द-गामा - पटना जं. एक्सप्रेस लोंडा - मिरज - पुणे जं. - मनमाड जं. और आगे नियत मार्ग से चलाई जाएगी।
3) दिनांक 09.07.2024 की गाड़ी सं. 16346 तिरुवनंतपुरम सेंट्रल - लोकमान्य तिलक (ट.) एक्सप्रेस को मंगलुरु जं. पर है उसे पीछे लेकर षोरणूर जंक्शन - ईरोड जं.- जोलारपेट्टै - रेनिगुंटा जं. - गुंतकल जंक्शन - वाडी - सोलापुर जंक्शन- पुणे जं. - लोनवाला - पनवेल और आगे नियत मार्ग से चलाई जाएगी।
4) दिनांक 10.07.2024 की गाड़ी संख्या 22630 तिरुनेलवेली - दादर एक्सप्रेस ईरोड जंक्शन- जोलारपेट्टै - रेनिगुंटा जंक्शन - गुंटकल जंक्शन - वाडी - सोलापुर जंक्शन - पुणे जंक्शन - लोनवाला - पनवेल और आगे सेवा नियत मार्ग से चलाई जाएगी।
गाड़ियों की नियत स्टेशन के बाद प्रारंभ करना:
-
दिनांक 10.07.024 की गाड़ी संख्या 20112 मडगांव जंक्शन-मुंबई सी.एस.एम.टी.कोंकणकन्या एक्सप्रेस की सेवा अपने निर्धारित समय (19.32 बजे) पर सावंतवाड़ी स्टेशन से प्रारंभ की जाएगी और यह गाड़ी मडगांव जंक्शन-सावंतवाड़ी रोड के बीच आंशिक रुप से रद्द की गई है।
यात्रियों से अनुरोध है कृपया नोट करें। असुविधा के लिए खेद है।