बुलेटिन नंबर 09 - गाड़ियों को रद्द करना, मार्ग में परिवर्तन एवं नियत स्टेशन से पूर्व प्रारंभ करना

Bulletin No. 09 - Cancellation, Diversion & Short Origination of Trains

दिनांक 10.07.2024 के बुलेटिन नंबर 08 की निरंतरता में मडुरे-पेडणे सेक्शन के बीच पेडणे सुरंग में पानी रिसाव के कारण निम्नलिखित गाड़ियों को रद्द किया गया है तथा मार्ग परिवर्तित किया गया है और नियत स्टेशन के बाद सेवा प्रारंभ की गई है।

गाड़ियों को रद्द करना :

1) दि. 10.07.2024 की गाड़ी संख्या 12133 मुंबई सी.एस.एम.टी - मंगलुरु जंक्शन एक्सप्रेस रद्द की गई है।

2) दि. 11/07/2024 की गाड़ी संख्या 22119 मुंबई सीएसएमटी - मडगांव जंक्शन तेजस एक्सप्रेस रद्द की गई है।

3) दि. 11/07/2024 की गाड़ी संख्या 10105 दिवा - सावंतवाड़ी रोड एक्सप्रेस रद्द की गई है।

4) दि. 10/07/2024 की गाड़ी संख्या 16346 तिरुवनंतपुरम सेंट्रल-लोकमान्य तिलक (ट.) नेत्रावती एक्सप्रेस जिसे पहले पुनर्निर्धारित करते हुए और मार्ग में परिवर्तन किया गया था, अब रद्द की गई है।

गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन :

1) दि. 10/07/2024 की गाड़ी संख्या 22633 तिरुवनंतपुरम सेंट्रल - एच. निजामुद्दीन एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग पर यानि षोरणूर जंक्शन - इरुगुर जंक्शन - इरोड जंक्शन - जोलारपेट्टई - मेलपक्कम - रेनिगुंटा - वाडी - सोलापुर जंक्शन - पुणे जंक्शन - पनवेल और आगे अपने नियत मार्ग पर चलाई जाएगी।

2) दि. 09/07/2024 की गाड़ी सं.12618 एच. निजामुद्दीन - एर्नाकुलम जंक्शन एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग पर यानि पनवेल - लोनावला - पुणे जंक्शन - मिरज - लोंडा - मडगांव और आगे अपने नियत मार्ग पर चलाई जाएगी।

गाड़ियों की सेवा नियत स्टेशन के बाद प्रारंभ करना :-

  1. दि. 10/07/2024 की गाड़ी सं. 20111 मुंबई सी.एस.एम.टी.- मडगांव जंक्शन कोंकणकन्या एक्सप्रेस की सेवा निर्धारित समय (00.25 बजे) पर पनवेल स्टेशन से प्रारंभ होगी और गाड़ी पनवेल से सावंतवाड़ी रोड तक चलाई जाएगी और मुंबई सी.एस.एम.टी - पनवेल के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी।

  2. दि.11/07/2024 की गाड़ी संख्या 12051 मुंबई सीएसएमटी - मडगांव जंक्शन जनशताब्दी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय (06.25 बजे) पर पनवेल स्टेशन से प्रारंभ होगी और मुंबई सीएसएमटी - पनवेल के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी।

यात्रियों से अनुरोध है कृपया इसे नोट करें, असुविधा के लिए खेद है।

Girish Karandikar
Chief Public Relations Officer