बुलेटिन संख्या 01 - गाड़ियों को रद्द, मार्ग परिवर्तन, विनियमन और पुनर्निर्धारण

Bulletin No. 01 - Cancellation, Diversion, Regulation & Rescheduling of Trains

कोंकण रेलवे के रत्नागिरी क्षेत्र के दीवानखवटी - विन्हेरे सेक्शन के बीच किलोमीटर 79/4-6 पर 16:48 बजे भू-स्खलन हुआ है। इसलिए निम्नलिखित गाड़ियों को रद्द, मार्ग परिवर्तन, विनियमित और पुनर्निर्धारित किया गया है:

गाड़ियों को रद्द करना:

1) दिनांक 14/07/2024 को प्रारंभ होने वाली गाड़ी सं.50103 दिवा - रत्नागिरी पैसेंजर को रद्द किया गया है।

गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन:

1) दिनांक 13/07/2024 को प्रारंभ होने वाली गाड़ी सं.12742 पटना – वास्को-द-गामा एक्सप्रेस अब जीते स्टेशन पर है इसे वापिस लाकर परिवर्तित मार्ग पर यानी कल्याण - लोनावला - पुणे - मिरज - लोंडा - मडगांव से होकर चलाया जाएगा।

2) दिनांक 14/07/2024 को प्रारंभ होने वाली गाड़ी सं.12619 लोकमान्य तिलक (ट) - मंगलुरु सेंट्रल एक्सप्रेस अब रोहा स्टेशन पर है इसे वापिस लाकर परिवर्तित मार्ग पर यानी कल्याण - लोनावला - पुणे - मिरज - लोंडा - मडगांव - ठोकुर से होकर चलाया जाएगा।

3) दिनांक 12/07/2024 को प्रारंभ होने वाली गाड़ी सं.16335 गांधीधाम- नागरकोइल जं. एक्सप्रेस अब विन्हेरे स्टेशन पर है इसे वापिस लाकर परिवर्तित मार्ग पर यानी कल्याण - लोनावला - पुणे - मिरज - लोंडा - मडगांव - ठोकुर - मंगलुरु जं. से होकर चलाया जाएगा।

4) दिनांक 13/07/2024 को प्रारंभ होने वाली गाड़ी सं.12284 ह.निजामुद्दीन - एरणाकुलम एक्सप्रेस अब माणगांव स्टेशन पर है इसे वापिस लाकर परिवर्तित मार्ग पर यानी कल्याण - लोनावला - पुणे - मिरज - लोंडा - मडगांव - ठोकुर - मंगलुरु जं. से होकर चलाया जाएगा।

5) दिनांक 14/07/2024 को प्रारंभ होने वाली गाड़ी सं.16345 लोकमान्य तिलक (ट) - तिरुवनंतपुरम सेंट्रल एक्सप्रेस करंजाडी स्टेशन पर है इसे वापिस लाकर परिवर्तित मार्ग पर यानी कल्याण - लोनावला - पुणे - मिरज - लोंडा - मडगांव - ठोकुर - मंगलुरु जं. - एरणाकुलम से होकर चलाया जाएगा।

गाड़ियों का पुनर्निर्धारण:

1) दिनांक 14/07/2024 को 21.54 बजे प्रस्थान करने वाली गाड़ी सं.12133 मुंबई सीएसएमटी- मंगलुरु जं. एक्सप्रेस अब दिनांक 15/07/2024 को 02.00 बजे पुनर्निर्धारित की जाएगी।

2) दिनांक 15/07/2024 को 00.05 बजे प्रस्थान करने वाली गाड़ी सं.11003 दादर - सावंतवाड़ी रोड तुतारी एक्सप्रेस अब 03.05 बजे पुनर्निर्धारित की जाएगी।

गाड़ियों का विनियमन:

1) गाड़ी सं.10104 मडगांव जं. - मुंबई सीएसएमटी मांडोवी एक्सप्रेस 17:40 बजे से खेड़ में है।

2) गाड़ी सं.10106 सावंतवाड़ी रोड - दिवा एक्सप्रेस 17:43 बजे से दीवाणखवटी में है।

3) गाड़ी सं.12052 मडगांव जं. - मुंबई सीएसएमटी जनशताब्दी एक्सप्रेस 16:54 बजे से रत्नागिरी में है।

4) गाड़ी सं.22120 मडगांव जं. - मुंबई सीएसएमटी तेजस एक्सप्रेस 17:50 बजे से रत्नागिरी में है।

यात्रियों से अनुरोध है कि वे इसे नोट करें। असुविधा के लिए खेद है।

Girish Karandikar
Chief Public Relations Officer