बुलेटिन नंबर 03 गाड़ियों की सेवा रद्द करना एवं पुनः मार्ग परिवर्तन करना
बुलेटिन नंबर 02 की निरंतरता में, कोंकण रेलवे के रत्नागिरी क्षेत्र के दीवानखावटी - विन्हेरे खंड के बीच कि.मी 79/4-6 पर दि.14.07.2024 को 16:48 बजे भू-स्खलन होने के परिणाम स्वरुप निम्नलिखित गाड़ियों की सेवा रद्द की गई और मार्ग परिवर्तन किया गया :-
गाड़ियों की सेवा रद्द करना :
1) दि. 15.07.2024 की गाड़ी संख्या 10104 मडगांव जंक्शन - मुंबई सीएसएमटी - “मंडवी” एक्सप्रेस की सेवा रद्द की गई है।
2) दि. 15.07.2024 की गाड़ी संख्या 11004 सावंतवाड़ी रोड – दादर “तुतारी” एक्सप्रेस की सेवा रद्द की गई है।
3) दि. 15/07/2024 गाड़ी संख्या 12134 मंगलुरु जंक्शन-मुंबई सीएसएमटी-एक्सप्रेस की सेवा रद्द की गई है।
गाड़ियों का पुनः मार्ग परिवर्तन :
1. दि. 12.07.2024 की गाड़ी संख्या 16335 गांधीधाम - नागरकोइल एक्सप्रेस कल्याण - लोनावला - पुणे जंक्शन, वाडी - गुंतकल - धर्मावरम जं. - जोलारपेट्टै - ईरोड जंक्शन - इरुगुर जं. - पोदनूर जं. - पालक्काड़ जं. - षोरणूर बी केबिन और आगे उचित मार्ग से चलाई जाएगी।
2. दि. 13.07.2024 को गाड़ी नं. 12284 एच. निज़ामुद्दीन - एर्नाकुलम जं. एक्सप्रेस को कल्याण - लोनावला - दौंड जंक्शन - वाडी - गुंतकल - रेनिगुंटा - जोलारपेट्टै - ईरोड जंक्शन - इरुगुर जं. - पोदनूर जं. - पलक्काड़ जं. - षोरणूर बी केबिन और आगे नियत मार्ग से चलाई जाएगी।
यात्रियों से अनुरोध है कृपया नोट करें। असुविधा के लिए खेद है।