बुलेटिन संख्या 05 - गाड़ियों को रद्द करना और नियत समय से पूर्व सेवा समाप्त करना
बुलेटिन संख्या 04 की निरंतरता में दिनांक 14/07/2024 को 16:48 बजे कोंकण रेलवे के रत्नागिरी क्षेत्र के दीवानखवटी - विन्हेरे सेक्शन के बीच किलोमीटर 79/4-6 पर भू-स्खलन हुआ है। इसलिए निम्नलिखित गाड़ियों को रद्द और नियत समय से पूर्व सेवा समाप्त किया गया है:
गाड़ियों को रद्द करना:
1) दिनांक 15/07/2024 को प्रारंभ होने वाली गाड़ी सं.22229 मुंबई सीएसएमटी - मडगांव जं. “वंदे भारत” एक्सप्रेस रद्द की गई है।
नियत समय से पूर्व सेवा समाप्त करना:
1) दिनांक 14/07/2024 को प्रारंभ होने वाली गाड़ी सं.12052 मडगांव जं. - मुंबई सीएसएमटी “जनशताब्दी” एक्सप्रेस की सेवा रत्नागिरी में नियत समय से पूर्व समाप्त की गई और रत्नागिरी - मुंबई सीएसएमटी के बीच आंशिक रूप से रद्द की गई है।
2) दिनांक 14/07/2024 को प्रारंभ होने वाली गाड़ी सं.22120 मडगांव जं. - मुंबई सीएसएमटी "तेजस" एक्सप्रेस की सेवारत्नागिरी में नियत समय से पूर्व समाप्त की गई और रत्नागिरी - मुंबई सीएसएमटी के बीच आंशिक रूप से रद्द की गई है।
3) दिनांक 14/07/2024 को प्रारंभ होने वाली गाड़ी सं.20112 मडगांव जं. - मुंबई सीएसएमटी "कोंकण कन्या" एक्सप्रेस की सेवा रत्नागिरी में नियत समय से पूर्व समाप्त की गई और रत्नागिरी - मुंबई सीएसएमटी के बीच आंशिक रूप से रद्द की गई है।
4 दिनांक 14/07/2024 को प्रारंभ होने वाली गाड़ी सं.11004 सावंतवाड़ी रोड - दादर "तुतारी" एक्सप्रेस की सेवा रत्नागिरी में नियत समय से पूर्व समाप्त की गई और रत्नागिरी - दादर के बीच आंशिक रूप से रद्द की गई है।
यात्रियों से अनुरोध है कि वे इसे नोट करें। असुविधा के लिए खेद है।