बुलेटिन नंबर 06 - गाड़ियों के समय का पुनर्निर्धारण
बुलेटिन नंबर 05 के निरंतरता में कोंकण रेलवे के रत्नागिरी क्षेत्र के दिवाणखवटी - विन्हेरे सेक्शन के बीच किलोमीटर 79/4-6 पर दिनांक 14/07/2024 को 16:48 बजे भूस्खलन हो गया है। इसके परिणामस्वरुप निम्नलिखित गाड़ियों के समय का पुनर्निर्धारण किया गया है:
गाड़ियों के समय का पुनर्निर्धारण:
-
दिनांक 15/07/2024 को प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 22413 मडगांव जंक्शन -हजरत निजामुद्दीन “राजधानी” एक्सप्रेस अपने पुनर्निधारित समय पर 16:30 बजे (निर्धारित प्रस्थान समय - 08:00 बजे) मडगांव जंक्शन से प्रस्थान करेगी।
-
दिनांक 15/07/2024 को प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 11100 मडगांव जंक्शन - लोकमान्य तिलक (ट) एक्सप्रेस अपने पुनर्निधारित समय पर 18:30 बजे (निर्धारित प्रस्थान समय - 11:30 बजे)मडगांव जंक्शन से प्रस्थान करेगी।
-
दिनांक 15/07/2024 को प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 12052 मडगांव जंक्शन - मुंबई सीएसएमटी “जनशताब्दी” एक्सप्रेस अपने पुनर्निधारित समय पर 20:30 बजे (निर्धारित प्रस्थान समय - 12:00 बजे) मडगांव जंक्शन से प्रस्थान करेगी।
-
दिनांक 15/07/2024 को प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 20112 मडगांव जंक्शन - मुंबई सीएसएमटी “कोंकण कन्या” एक्सप्रेस अपने पुनर्निधारित समय पर 23:30 बजे (निर्धारित प्रस्थान समय - 18:00 बजे)मडगांव जंक्शन से प्रस्थान करेगी।
-
दिनांक 15/07/2024 को प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 11004 सावंतवाड़ी रोड - दादर "तुतारी" एक्सप्रेस अपने पुनर्निधारित समय पर 22:30 बजे (निर्धारित प्रस्थान समय - 17:55 बजे) मडगांव जंक्शन से प्रस्थान करेगी।
यात्रियों से अनुरोध है कि कृपया इसे नोट करें। असुविधा के लिए खेद है।