बुलेटिन नंबर 08 - गाड़ियों की सेवा रद्द करना एवं मार्ग में परिवर्तन करना
बुलेटिन नंबर 07 की निरंतरता में कोंकण रेलवे के रत्नागिरी क्षेत्र के दिवाण खवटी - विन्हेरे खंड के बीच किमी 79/4-6 पर दि.14.07.2024 को 16.48 बजे भू-स्खलन होने के परिणाम स्वरुप निम्नलिखित गाड़ियों की सेवा रद्द की गई और मार्ग परिवर्तन किया गया।
गाड़ियों की सेवा रद्द करना :
1) दि. 15/07/2024 की गाड़ी संख्या 12620 मंगलुरु सेंट्रल - लोकमान्य तिलक टर्मिनस मत्स्यगंधा एक्सप्रेस की सेवा रद्द की गई है।
2) दि. 15/07/2024 को प्रारंभ होने वाली गाड़ी संख्या 12201 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-कोचुवेली एक्सप्रेस की सेवा रद्द की गई है।
3) दि.15/07/2024 को प्रारंभ होने वाली गाड़ी संख्या 12133 मुंबई सीएसएमटी - मंगलुरु जंक्शन एक्सप्रेस की सेवा रद्द की गई है।
4) दि. 15/07/2024 को प्रारंभ होने वाली गाड़ी संख्या 50103 दिवा-रत्नागिरी पैसेंजर की सेवा रद्द की गई है।
5) दि. 15/07/2024 को गाड़ी संख्या 20111 मुंबई सीएसएमटी - मडगांव जंक्शन कोंकणकन्या एक्सप्रेस की सेवा रद्द की गई है।
6) दि.17/07/2024 को गाड़ी संख्या 16346 तिरुवनंतपुरम सेंट्रल - लोकमान्य तिलक (ट.) नेत्रावती एक्सप्रेस की सेवा रद्द की गई है।
7) दि.16/07/2024 को प्रारंभ होने वाली गाड़ी संख्या 12134 मंगलुरु जंक्शन-मुंबई सीएसएमटी एक्सप्रेस की सेवा रद्द की गई है।
8) दि.18/07/2024 को प्रारंभ होने वाली गाड़ी संख्या 12202 कोचुवेली - लोकमान्य तिलक (ट.) एक्सप्रेस की सेवा रद्द की गई है।
गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन :
-
दि.14/07/2024 की गाड़ी संख्या 12484 अमृतसर-कोचुवेली एक्सप्रेस पनवेल - लोनावला - पुणे जंक्शन - मिरज - लोंडा और आगे नियत मार्ग से चलाई जाएगी।
यात्रियों से अनुरोध है कृपया इसे नोट करें। असुविधा के लिए खेद है।