गाड़ी सं.07107 / 07108 मडगांव जं. - मंगलुरु जं. - मडगांव जं. मेमू (अनारक्षित) विशेष का परिचालन

Running of Train No. 07107 / 07108 Madgaon Jn. - Mangaluru Jn. - Madgaon Jn. MEMU (Unreserved) Special

यात्रियों के लिए खुश खबर!!! यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ का प्रबंधन करने के लिए गाड़ी सं.07107 / 07108 मडगांव जं. - मंगलुरु जं. - मडगांव जं. अनारक्षित मेमू विशेष चलाने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार है।

गाड़ी सं.07107 / 07108 मडगांव जं. - मंगलुरु जं. - मडगांव जं. मेमू (अनारक्षित) विशेष:

गाड़ी सं.07107 मडगांव जं. - मंगलुरु जं. मेमू (अनारक्षित) विशेष दि.20/07/2024, 21/07/2024 और 22/07/2024 शनिवार, रविवार और सोमवार को 06.00 बजे मडगांव जं. से प्रस्थान करेगी और उसी दिन 12.15 बजे मंगलुरु जं. पहुंचेगी।

गाड़ी सं.07108 मंगलुरु जं.-मडगांव जं. मेमू (अनारक्षित) विशेष दिनांक 20/07/2024, 21/07/2024 और 22/07/2024 शनिवार, रविवार और सोमवार को 12.40 बजे मंगलुरु जं. से प्रस्थान करेगी और उसी दिन 19.00 बजे मडगांव जं. पहुंचेगी।

यह गाड़ी काणकोण, कारवार, हरवाड़ा, अंकोला, गोकर्ण रोड, मिरजान, कुमटा, होन्नावर, मंकी, मुरूडेश्वर, भटकल, शिरूर, मूकाम्बिका रोड, बैंदूर, बिजूर, सेनापुरा, कुंदापुरा, बारकुर, उडुपि, मुल्की, सुरतकल और ठोकुर स्टेशनों पर रुकेगी।

संरचना: 08 कार मेमू।

उपर्युक्त गाड़ियों के ठहराव और समय के लिए कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।

यात्रियों से अनुरोध है कि कृपया इन सेवाओं का लाभ उठाएं।

G R Karandikar
Chief Public Relations Officer