गाड़ी सं.02198/02197 जबलपुर - कोयम्बटूर- जबलपुर ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी बढ़ाना
यात्रियों के लिए खुश खबर !! यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ का प्रबंधन करने के लिए पश्चिम मध्य रेलवे द्वारा गाड़ी सं. 02198/02197 जबलपुर और कोयम्बटूर के बीच बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार हैं: -
गाड़ी से.02198 / 02197 जबलपुर – कोयम्बटूर - जबलपुर सुपरफास्ट विशेष गाड़ी (साप्ताहिक)
गाड़ी संख्या 02198 जबलपुर - कोयम्बटूर (साप्ताहिक) सुपरफास्ट विशेष जबलपुर से प्रत्येक शनिवार को 11.00 बजे प्रस्थान करेगी (10/06/2017 से 01/07/2017 तक)। यह गाड़ी तीसरे दिन 05:00 बजे कोयम्बटूर पहुंचेगी।
गाड़ी संख्या 02197 कोयम्बटूर - जबलपुर (साप्ताहिक) सुपरफास्ट विशेष कोयम्बटूर से प्रत्येक सोमवार को 19.00 बजे प्रस्थान करेगी (12/06/2017 से 03/07/2017 तक)। यह गाड़ी तीसरे दिन 12:45 बजे जबलपुर पहुंचेगी।
यह ट्रेन नरसिंहपुर, गदरवाड़ा, पिपरिया, इटारसी, हरदा, खंडवा, भुसावल, मनमाड, इगतपुरी, पनवेल, रोहा, खेड, चिपलूण, रत्नागिरी, कणकवली, कुडाल, थिविम, मडगांव, कारवार, कुमटा, मुकाम्बिका रोड बैंदूर, उडुपि, मुल्की, मंगलुरू जंक्शन, कासारगोड, कान्हंगद, पय्यनुर, कन्नूर, थलासरी, वडकर, कोझीक्कोड, तिरूर, शोरनुर जंक्शन और पालघाट स्टेशनों पर रूकेगी।
संरचना: कुल 18 कोच = कम्पोजिट (2 टीयर +3 टीयर) एसी - 01 कोच, 3 टीयर एसी - 01 कोच, स्लीपर - 10 कोच, जनरल - 04 कोच, एस.एल.आर - 02 कोच।