शीतकाल / क्रिसमस / नव वर्ष के दौरान अतिरिक्त विशेष गाड़ियां चलाना

Running of Additional Special Trains during Winter/ Christmas / New year

यात्रियों के लिए खुश खबर !!! मध्य रेलवे के समन्वय से शीतकाल / क्रिसमस 2019 / नव वर्ष 2020 के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ कम करने के लिए लोकमान्य तिलक (ट) और मडगांव जंक्शन के बीच अतिरिक्त विशेष गाड़ियां चलाने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार हैं :
1) गाड़ी सं.01033/01034 लोकमान्य तिलक (ट) - मडगांव जंक्शन - लोकमान्य तिलक (ट) विशेष (साप्ताहिक):

गाड़ी सं. 01033 लोकमान्य तिलक (ट) - मडगांव जंक्शन विशेष (साप्ताहिक) गुरूवार 26 दिसंबर, 2019 और 2 जनवरी, 2020 को 21:15 बजे मडगांव जंक्शन से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 11:10 बजे मडगांव जंक्शन पहुंचेगी।
गाड़ी सं. 01034 मडगांव जंक्शन - लोकमान्य तिलक (ट) विशेष (साप्ताहिक) शुक्रवार 27 दिसंबर, 2019 और 3 जनवरी, 2020 को 16:00 बजे मडगांव जंक्शन से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 05:10 बजे लोकमान्य तिलक (ट) पहुंचेगी।
यह गाड़ी ठाणे, पनवेल, रोहा, खेड़, चिपलूण, रत्नागिरी, कणकवली, कुडाल, सावंतवाड़ी रोड, थिविम और करमली  स्टेशनों पर रुकेगी।
संरचना: कुल 22 डिब्बे = द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित - 01 डिब्बा, तृतीय श्रेणी वातानुकूलित - 05 डिब्बे, शयनयान - 11 डिब्बे, सामान्य - 03 डिब्बे, एसएलआर - 02

यात्रियों से अनुरोध है कि कृपया इन सेवाओं का लाभ उठाएं।

 

Girish R Karandikar
Deputy General Manager / Public Relations