शीतकाल / क्रिसमस / नव वर्ष के दौरान हॉलिडे विशेष गाड़ियां चलाना

Running of Holiday Special Trains during Winter/ Christmas / New year

शीतकाल / क्रिसमस / नव वर्ष के दौरान हॉलिडे विशेष गाड़ियां चलानायात्रियों के लिए खुश खबर !!! पश्चिम रेलवे के समन्वय से शीतकाल / क्रिसमस 2019 / नव वर्ष 2020 के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ कम करने के लिए भावनगर और मंगलुरू जंक्शन के बीच अतिरिक्त विशेष गाड़ियां चलाने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार हैं :

विशेष किराए पर गाड़ी सं.09204/09203 भावनगर - मंगलुरु जंक्शन - भावनगर विशेष:

विशेष किराए पर गाड़ी सं. 09204 भावनगर - मंगलुरू जंक्शन विशेष बुधवार 25 दिसंबर, 2019 को 21:00 बजे भावनगर से प्रस्थान करेगी और तिसरे दिन 06:20 बजे मंगलुरू जंक्शन पहुंचेगी।
विशेष किराए पर गाड़ी सं. 09203 मंगलुरू जंक्शन - भावनगर विशेष, शुक्रवार 27 दिसंबर, 2019 को 09:00 बजे मंगलुरू जंक्शन से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 17:15 बजे भावनगर पहुंचेगी।
यह गाड़ी सिहोर जंक्शन, सोनगढ़, डोला जंक्शन, बोटाड जंक्शन, विरमगाम जंक्शन, अहमदाबाद जंक्शन, वडोदरा जंक्शन, भरुच जंक्शन, सूरत, वापी, वसई रोड, पनवेल, रोहा, खेड, चिपलूण, रत्नागिरी, कणकवली, सावंतवाड़ी रोड, थिविम, मडगांव जंक्शन, कारवार, कुमटा, मूकाम्बिका रोड बैंदूर, उडुपि और मुल्की स्टेशनों पर रूकेगी।
संरचना: कुल 22 एलएचबी डिब्बे = द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित - 01 डिब्बा, तृतीय श्रेणी वातानुकूलित - 04 डिब्बे, शयनयान - 11 डिब्बे, सामान्य - 04 डिब्बे, जनरेटर कार - 02

यात्रियों से अनुरोध है कि कृपया इन सेवाओं का लाभ उठाएं।

Girish R Karandikar
Deputy General Manager / Public Relations