वन वे स्पेशन गाड़ी चलाना
यात्रियों के लिए खुश खबर !!! यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ कम करने के लिए दक्षिण रेलवे के समन्वय से मंगलुरू जंक्शन से चंडीगढ़ के बीच वन वे स्पेशल गाड़ी चलाने का निर्णय लिया गया है।विवरण निम्नानुसार हैं :
गाड़ी संख्या 06039 मंगलुरू जंक्शन - चंडीगढ़ वन वे स्पेशल:
गाड़ी सं. 06039 मंगलुरू जंक्शन – चंडीगढ़ वन वे स्पेशल शुक्रवार 27 दिसंबर, 2019 को 21:15 बजे मंगलुरू जंक्शन से प्रस्थान करेगी और सोमवार 30 दिसंबर, 2019 को 19:00 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी।
यह गाड़ी उडुपि, कारवार, मडगांव जंक्शन, थिविम, सावंतवाड़ी रोड, रत्नागिरी, चिपलूण, रोहा, पनवेल, वसई रोड, सूरत, वडोदरा जंक्शन, आनंद, पालनपुर जंक्शन, अजमेर जंक्शन, रेवाड़ी जंक्शन, रोहतक जंक्शन और अंबाला कैंट स्टेशनों पर रूकेगी।
संरचना: कुल 18 डिब्बे = तृतीय श्रेणी वातानुकूलित - 02 डिब्बे, शयनयान - 08 डिब्बे, सामान्य - 06 डिब्बे, पैंट्री कार – 01, एसएलआर -01 डिब्बा।
यात्रियों से अनुरोध है कि कृपया इन सेवाओं का लाभ उठाएं।