डिब्बों में अस्थायी तौर पर वृद्धि
यात्रियों के लिए खुश खबर !!! यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ कम करने के लिए उत्तर पश्चिम रेलवे के समन्वय से गाड़ी संख्या 22475/22476 हिसार जंक्शन – कोयम्बत्तूर जंक्शन - हिसार जंक्शन वातानुकूलित साप्ताहिक एक्सप्रेस के 17 डिब्बों की मौजूदा संरचना में एक तृतीय श्रेणी वातानुकूलित डिब्बा अस्थायी आधार पर बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।
18 डिब्बों की संशोधित संरचना लिए समयावधि निम्नानुसार है:
1. गाडी संख्या 22475, हिसार जंक्शन से 02/01/2020 से 30/01/2020 तक।
2. गाडी संख्या 22476, कोयम्बत्तूर जंक्शन से 04/01/2020 से 01/02/2020 तक।
यात्रियों से अनुरोध है कि कृपया इन सेवाओं का लाभ उठाएं।