विशेष गाडियों की सेवा अवधि बढ़ाना
यात्रियों के लिए खुश खबर !!! मध्य रेलवे के समन्वय से यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ कम करने के लिए वर्तमान दिन, ठहराव, समय-सारणी और संरचना को बनाए रखते हुए निम्नानुसार विशेष गाड़ियों की आवधिकता बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।
1) गाड़ी सं.01051 लोकमान्य तिलक (ट) - करमाली विशेष (साप्ताहिक) लोकमान्य तिलक (ट) से शुक्रवार को चलने वाली गाड़ी की सेवा 10/01/2020 तक बढ़ाई गई है।
2) गाड़ी सं.01052 करमाली - लोकमान्य तिलक (ट) विशेष (साप्ताहिक) करमाली से रविवार को चलने वाली गाड़ी की सेवा 12/01/2020 तक बढ़ाई गई है।
3) गाड़ी सं.01016 करमाली - पनवेल विशेष (साप्ताहिक) करमाली से शनिवार को चलने वाली गाड़ी की सेवा 11/01/2020 तक बढ़ाई गई है।
4) गाड़ी सं.01015 पनवेल - करमाली विशेष (साप्ताहिक) पनवेल से रविवार को चलने वाली गाड़ी की सेवा 12/01/2020 तक बढ़ाई गई है।
यात्रियों से अनुरोध है कि कृपया इन सेवाओं का लाभ उठाएं।