गणपति विशेष गाड़ियों के डिब्बों में वृद्धि

Augmentation of coaches in Ganpati Special Trains

कोंकण रेलवे और पश्चिम रेलवे द्वारा गणपति उत्सव-2021 के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ का प्रबंधन करने के लिए निम्नलिखित गाड़ियों में अस्थायी आधार पर डिब्बे बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार हैं:

1) गाड़ी सं. 09185 / 09186 मुंबई सेंट्रल - मडगांव जं. - मुंबई सेंट्रल विशेष :

15 डिब्बों की मौजूदा संरचना में 02 शयनयान डिब्बे बढ़ाए गए हैं। यह गाड़ी 17डिब्बों की संशोधित संरचना के साथ निम्नानुसार दिनों को चलाई जाएगीः

क) गाड़ी सं. 09185 मुंबई सेंट्रल - मडगांव जं. विशेष- दिनांक10/09/2021 और 17/09/2021 को मुंबई सेंट्रल से।

ख) गाड़ी सं. 09186 मडगांव जं.- मुंबई सेंट्रल विशेष- दिनांक 11/09/2021 और 18/09/2021 को मडगांव जं. से।

2) गाड़ी सं 09183 / 09184 मुंबई सेंट्रल - सूरतकल - मुंबई सेंट्रल विशेष :

15 डिब्बों की मौजूदा संरचना में 02 शयनयान डिब्बे बढ़ाए गए हैं। यह गाड़ी 17 डिब्बों की संशोधित संरचना के साथ निम्नानुसार दिनों को चलाई जाएगीः

क) गाड़ी सं 09183 मुंबई सेंट्रल - सूरतकल विशेष- दिनांक 08/09/2021 और 15/09/2021को मुंबई सेंट्रल से।

ख) गाड़ी सं 09184 सूरतकल-मुंबई सेंट्रल विशेष- दिनांक 09/09/2021 और 16/09/2021 को सूरतकल से।

3) गाड़ी सं. 09195 / 09196 उधना - मडगांव जं. - उधना विशेष :

15 डिब्बों की मौजूदा संरचना में तृतीय श्रेणी वातानुकूलीत-01डिब्बा, शयनयान -04 डिब्बे और सेकेंड सीटिंग -02 डिब्बे बढ़ाए गए हैं। यह गाड़ी 22 डिब्बों की संशोधित संरचना के साथ निम्नानुसार दिनों को चलाई जाएगीः

क) गाड़ी सं.09195 उधना - मडगांव जं. विशेष- दिनांक 09/09/2021को उधना से।

ख) गाड़ी सं.09196 मडगांव जं.-उधना विशेष- दिनांक10/09/2021को मडगांव जं. से।

4) गाड़ी सं.09187 / 09188 बांद्रा (ट) - मडगांव जं. - बांद्रा (ट) विशेष:

18 डिब्बों की मौजूदा संरचना में तृतीय श्रेणी वातानुकूलीत-01डिब्बा, और कुर्सी यान -01 डिब्बा बढ़ाया गया है। यह गाड़ी 20 डिब्बों की संशोधित संरचना के साथ निम्नानुसार दिनों को चलाई जाएगीः

क) गाड़ी सं. 09187 बांद्रा (ट) - मडगांव जं. विशेष- दिनांक 05/09/2021, 12/09/2021 और 19/09/2021 को बांद्रा (ट.) से।

ख) गाड़ी सं.09188 मडगांव जं. - बांद्रा (ट) विशेष- दिनांक06/09/2021, 13/09/2021 & 20/09/2021 को मडगांव जं. से।

5) गाड़ी सं. 09193 / 09194 बांद्रा (ट) - मडगांव जं. - बांद्रा (ट) विशेष :

18 डिब्बों की मौजूदा संरचना में तृतीय श्रेणी वातानुकूलीत-01डिब्बा, और खुर्ची यान -01 डिब्बा बढ़ाया गया है। यह गाड़ी 20 डिब्बों की संशोधित संरचना के साथ निम्नानुसार दिनों को चलाई जाएगीः

क) गाड़ी सं.09193 बांद्रा (ट) - मडगांव जं. विशेष- दिनांक 07/09/2021 को बांद्रा (ट.) से।

ख) गाड़ी सं.09194 मडगांव जं. - बांद्रा (ट.) विशेष- दिनांक08/09/2021 को मडगांव जं. से।

यात्रियों से अनुरोध है कि कृपया इन सेवाओं का लाभ उठाएं।

 

G R Karandikar
Dy. General Manager / PR