गणपति विशेष गाड़ियों की सेवाओं में वृद्धि
यात्रियों के लिए खुश खबर!!! गणपति त्योहार - 2021 के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ का प्रबंधन करने के लिए निम्नलिखित गणपति विशेष गाड़ियों की सेवाओं में वृद्धि करने का निर्णय लिया गया है।
1) गाड़ी सं.01261 पनवेल-चिपलूण विशेष जिसे पहले दिनांक 04/09/2021 से 15/09/2021 तक अधिसूचित किया गया था, अब इसे 16/09/2021 से 20/09/2021 तक बढ़ाया गया है।
2) गाड़ी सं.01262 चिपलूण- पनवेल विशेष जिसे पहले 04/09/2021 से 15/09/2021 तक अधिसूचित किया गया था, अब इसे 16/09/2021 से 20/09/2021तक बढ़ाया गया है।
3) गाड़ी सं.01257 लोकमान्य तिलक (ट) - सावंतवाड़ी रोड विशेष जिसे पहले 04/09/2021 से 14/09/2021 तक अधिसूचित किया गया था, अब इसकी एक और फेरी दिनांक 16/09/2021 तक बढ़ाई गई है।
4) गाड़ी सं.01258 सावंतवाड़ी रोड - लोकमान्य तिलक (ट) विशेष जिसे पहले 06/09/2021 से 15/09/2021 तक अधिसूचित किया गया था, अब इसकी एक और फेरी दिनांक 17/09/2021 तक बढ़ाई गई है।
5) गाड़ी सं.01259 पनवेल - सावंतवाड़ी रोड विशेष जिसे पहले दिनांक 05/09/2021 से 15/09/2021 तक अधिसूचित किया गया था, अब इसकी एक और फेरी दिनांक 17/09/2021 तक बढ़ाई गई है।
6) गाड़ी सं.01260 सावंतवाड़ी रोड - पनवेल विशेष जिसे पहले दिनांक 04/09/2021 से 14/09/2021 तक अधिसूचित किया गया था, अब इसकी एक और फेरी दिनांक16/09/2021तक बढ़ाई गई है।
उपरोक्त गाड़ियों के समय की अधिक जानकारी के लिए कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या एनटीईएस ऐप डाउनलोड करें।
गाड़ियों में और रेलवे स्टेशनों पर सामाजिक दूरी, सैनिटाइजेशन सहित कोविड-19 के बारे में राज्य और केंद्र सरकार के सभी मापदंडों/मानदंडों का पालन किया जाना चाहिए।
यात्रियों से अनुरोध है कि कृपया इन सेवाओं का लाभ उठाएं।