गाड़ी सं.01157/01158 रोहा-चिपलूण-रोहा मेमू विशेष का संचालन

Running of Train No. 01157 / 01158 Roha- Chiplun - Roha MEMU Special

यात्रियों के लिए खुश खबर!!! मध्य रेलवे के समन्वय से गणपति त्योहार-2022 के दौरान रोहा से यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ का प्रबंधन करने के लिए गाड़ी सं.61011/61012 दिवा-रोहा-दिवा मेमू की सेवा मेमू विशेष गाड़ी सं.01157/01158 को रोहा और चिपलूण के बीच सेवा को बढ़ाकर चलाने का निर्णय लिया गया है। विवरण निम्नानुसार है:

गाड़ी सं.01157/01158 रोहा-चिपलून-रोहा मेमू विशेष:

गाड़ी सं.01157 रोहा-चिपलूण मेमू विशेष दिनांक 19/08/2022 से 21/08/2022, 27/08/2022 से 05/09/2022 और 10/09/2022 से 12/09/2022 को 11:05 बजे रोहा से प्रस्थान करेगी और उसी दिन 13:20 बजे चिपलूण पहुंचेगी।

गाड़ी सं.01158 चिपलूण-रोहा मेमू विशेष दिनांक 19/08/2022 से 21/08/2022, 27/08/2022 से 05/09/2022 और 10/09/2022 से 12/09/2022 को 13:45 बजे चिपलूण से प्रस्थान करेगी और उसी दिन 16:10 बजे रोहा पहुंचेगी।

यह गाड़ी माणगांव, वीर, करंजाडी, विन्हेरे और खेड़ स्टेशनों पर रुकेगी।

संरचना: 08 कार मेमू।

गाड़ियों और रेलवे स्टेशनों पर सोशल डिस्टेंसिंग, सैनिटाइजेशन आदि सहित कोविड-19 के संबंध में राज्य और केंद्र सरकार के सभी मानदंडों का पालन किया जाना जाए।

यात्रियों से अनुरोध है कि वे सेवाओं का लाभ उठाएं।

Girish Karandikar
Deputy General Manager / PR